फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Netanyahu said I will do everything To Prevent after Iran Says May End Nuclear Arms Ban If Sanctions Reimposed

Tension: ईरान की धमकी- शिकंजा कसा तो परमाणु हथियार पर बैन हटाएंगे; नेतन्याहू बोले- रोकने के लिए कुछ भी करेंगे

Fri, 29 Nov 2024 08:45 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान/यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान/यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 29 Nov 2024 08:45 AM IST
सार

ईरान शुक्रवार को अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी से मिलने वाला है क्योंकि तीनों देशों की सरकारों ने संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था द्वारा तेहरान की निंदा करवाने के लिए अमेरिका के साथ हाथ मिला लिया है।
 

विज्ञापन
Netanyahu said I will do everything To Prevent after Iran Says May End Nuclear Arms Ban If Sanctions Reimposed
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

विस्तार

बीते एक साल से ज्यादा समय से इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी हैं। वहीं, इस युद्ध की लपटें लेबनान और ईरान तक पहुंच चुकी हैं। हालांकि, शांति की एक पहल के रूप में इस्राइल और हिजबुल्ला ने शुरुआती दो महीने के लिए युद्ध विराम कर लिया है।इस बीच, ईरान और इस्राइल के बीच तनातनी दिख रही। एक तरफ तेहरान धमकी दे रहा है कि अगर पश्चिमी देशों ने उस पर फिर से प्रतिबंध लगाए तो वह परमाणु हथियार हासिल करने पर लगे प्रतिबंध को खत्म कर सकता है। वहीं, इस पर इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी साफ-साफ कह दिया कि वह ईरान को रोकने के लिए 'सब कुछ' करेंगे। 

विज्ञापन


इन तीन देशों के साथ करने वाला चर्चा
ईरान शुक्रवार को अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी से मिलने वाला है। इसके पीछे का कारण यह है कि तीनों देशों की सरकारों ने संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था द्वारा तेहरान की निंदा करवाने के लिए अमेरिका के साथ हाथ मिला लिया है।
विज्ञापन


ट्रंप के सत्ता से पहले बातचीत का संकेत
पिछले सप्ताह की फटकार के बाद तेहरान ने एक विद्रोही प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। मगर, उसके अधिकारियों ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले दूसरों के साथ बातचीत करने की इच्छा का संकेत दिया है। ईरान शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा के अपने अधिकार पर जोर देता है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के अनुसार, यह एकमात्र गैर-परमाणु-हथियार वाला देश है, जो 60 प्रतिशत तक यूरेनियम को समृद्ध कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेहरान में हताशा बहस को दे रही हवा
ईरान के शीर्ष राजनयिक ने इस मामले पर बात करने से पहले गुरुवार को एक इंटरव्यू में कहा कि अगर पश्चिमी देशों ने उन पर फिर से प्रतिबंध लगाए तो ईरान परमाणु हथियार हासिल करने पर लगा प्रतिबंध समाप्त कर सकता है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी कि प्रतिबंध हटाने जैसी प्रतिबद्धताओं को पूरा न किए जाने पर तेहरान में हताशा इस बहस को हवा दे रही है कि क्या देश को अपनी परमाणु नीति में बदलाव करना चाहिए।

'हमारा अभी ऐसा कोई इरादा नहीं'
उन्होंने ब्रिटेन के एक अखबार से कहा, 'फिलहाल हमारा 60 प्रतिशत से आगे जाने का कोई इरादा नहीं है और अभी हमारा यही दृढ़ संकल्प है। मगर, ईरान में और अधिकतर अभिजात वर्ग के बीच यह बहस चल रही है कि क्या हमें अपने परमाणु सिद्धांत को बदलना चाहिए क्योंकि अब तक यह व्यवहार में नहीं दिखा है।'

तेहरान और प्रमुख शक्तियों के बीच 2015 के परमाणु समझौते का उद्देश्य ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के बदले में पश्चिमी प्रतिबंधों से राहत देना था ताकि वह हथियार क्षमता विकसित करने से रोक सके। तेहरान ने लगातार परमाणु हथियार बनाने के किसी भी इरादे से इनकार किया है। 

'ईरान को रोकने के लिए सबकुछ करेंगे'
इस बीच, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए इस्राइल 'सब कुछ' करेगा। उन्होंने कहा, 'मैं इसे परमाणु (शक्ति) बनने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा, मैं सभी संसाधनों का उपयोग करूंगा।'


इस्राइल इस क्षेत्र का एकमात्र भले ही अघोषित परमाणु-सशस्त्र राज्य है। इसने लंबे समय से किसी भी प्रतिद्वंद्वी को अपने बराबर आने से रोकना अपनी सर्वोच्च रक्षा प्राथमिकता बना रखी है। नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा था कि अगले दिन लेबनान में लागू होने वाला युद्धविराम इस्राइल को ईरान पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति देगा। उन्होंने यह नहीं बताया था कि उन्होंने क्या कार्रवाई की परिकल्पना की है। वहीं, नेतन्याहू ने गुरुवार को धमकी दी कि अगर हिजबुल्ला लेबनान के नाजुक संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है तो 'गहन युद्ध' किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed