फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepas PM Pushpa Kamal Dahal Prachanda said that there is a need to do homework before traveling to India

World News: नेपाल के पीएम बोले-भारत दौरे से पहले करना होगा होमवर्क, पढ़ें विदेश की अन्य अहम खबरें

Sun, 23 Apr 2023 05:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 05:55 AM IST
सार

प्रचंड के भारत दौरे की आधिकारिक तिथि अभी घोषित होनी है। प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने बताया कि प्रचंड मई के पहले या दूसरे सप्ताह में नई दिल्ली जा सकते हैं।

विज्ञापन
Nepas PM Pushpa Kamal Dahal Prachanda said that there is a need to do homework before traveling to India
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : cmprachanda.com

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ अगले महीने भारत की अपनी बहुप्रचारित यात्रा से पहले विस्तृत तैयारी में जुटे हैं। उनका कहना है कि यात्रा शुरू करने से पहले उन्हें ठीक से ‘होमवर्क’ करने की जरूरत है। प्रचंड के भारत दौरे की आधिकारिक तिथि अभी घोषित होनी है। प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने बताया कि प्रचंड मई के पहले या दूसरे सप्ताह में नई दिल्ली जा सकते हैं। दिसंबर में पीएम पद संभालने के बाद प्रचंड की यह पहली विदेश यात्रा होगी। भारतीय नेताओं के साथ वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना और व्यापार, ऊर्जा, कृषि, संस्कृति एवं हवाई सेवा पर बातचीत उनकी प्राथमिकता होगी। 
विज्ञापन


किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होंगे भारतवंशी लॉर्ड
हिंदू और सिख धर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतवंशी सांसद मुस्लिम और यहूदी हाउस ऑफ लॉर्ड्स के प्रतिनिधियों के साथ 6 मई को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में ईसाई धार्मिक समारोह में शामिल होंगे। शनिवार को द टाइम्स के मुताबिक, किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के दौरान 4 प्रमुख धर्मों के गैर-ईसाई प्रतिनिधि हाउस ऑफ लार्ड्स के सदस्य शामिल होंगे। इनमें 84 वर्षीय लॉर्ड नरेंद्र बाबूभाई पटेल हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि 90 वर्षीय लॉर्ड इंद्रजीत सिंह सिख धर्म का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
विज्ञापन


अमेरिकी अदालत ने हटाई गर्भपात की दवा से पाबंदी
अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसला देते हुए गर्भपात के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा ‘मिफेप्रिस्टोन’ पर प्रतिबंध लगाने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन और दवा निर्माता न्यूयॉर्क स्थित डांको लैबोरेटरीज के आपात अनुरोधों को मंजूर कर लिया। निचली अदालत ने  खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दी गई स्वीकृति को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में फायरिंग, 12 वर्ष की बच्ची समेत आठ घायल
अमेरिका में कई कोशिशों के बाद भी बंदूक संस्कृति के चलते गोलीबारी थमी नहीं है। ऐसी की एक ताजा घटना में वाशिंगटन डीसी के दक्षिण-पूर्व उपनगर में 12 वर्षीय लड़की समेत 12 लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने बताया, घटनाक्रम में काले रंग की कार से अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं। हालांकि, इसमें किसी की जान जाने की खबर नहीं है। पुलिस अफसर आंद्रे राइट ने बताया, लेबौम स्ट्रीट पर हुई गोलीबारी का जवाब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed