{"_id":"5e604b528ebc3eeb1f5b1b34","slug":"nepali-pm-oli-kidney-transplant-surgery-successful-niece-samayan-donated-kidney","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के पीएम ओली की किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी सफल, भतीजी समक्षया ने दान दी किडनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल के पीएम ओली की किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी सफल, भतीजी समक्षया ने दान दी किडनी
Thu, 05 Mar 2020 06:14 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 05 Mar 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
KP Sharma Oli
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी बुधवार को सफल रही। ओली को उन्हीं की भतीजी समक्षया संगरुला ने अपनी किडनी दान में दी है। प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार सूर्या थापा ने बताया कि त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल में उनकी सर्जरी सुबह दस बजे की गई और ऑपरेशन सफल रहा।
विज्ञापन
उनकी नई किडनी अच्छे तरीके से काम कर रही है। डॉ. प्रेमराज ग्यावली ने बताया कि उनके नृतत्व में मेडिकल टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया। अस्पताल ने बयान जारी कर कहा है कि सर्जरी के बाद ओली की स्थिति स्थिर है और अच्छे संकेत मिल रहे हैं। हालांकि डोनर को अभी ऑब्जरवेशन में रखा गया है। बता दें कि ओली की यह सर्जरी दूसरी बार की गई है। इससे 12 साल पहले उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी कराई थी, जो भारत के अपोलो अस्पताल में की गई थी।
विज्ञापन