फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepalese authorities launch probe against former PM Sher Bahadur Deuba and Pushpa Kamal Dahal

नेपाल: पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ अंतरिम सरकार ने शुरू की जांच, घरों में जले नोटों के वीडियो हुए थे वायरल

Mon, 29 Sep 2025 10:29 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 10:29 PM IST
सार

नेपाल ने पूर्व प्रधानमंत्रियों शेर बहादुर देउबा, पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और पूर्व मंत्री दीपक खड़का की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नेपाल की अंतरिम सरकार ने उनके खिलाफ धन शोधन मामले में जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Nepalese authorities launch probe against former PM Sher Bahadur Deuba and Pushpa Kamal Dahal
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल ने अपने पूर्व प्रधानमंत्रियों शेर बहादुर देउबा, पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और  पूर्व मंत्री दीपक खड़का के खिलाफ जांच शुरू की है। यह कार्रवाई दो हफ्ते पहले उनके आवासों पर जले हुए करेंसी नोटों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के बाद की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि नौ सितंबर को जेन-जी प्रदर्शनकारियों ने नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष देउबा, पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड और पूर्व ऊर्जा मंत्री खड़का के घरों में आग लगा दी थी। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में लोग उनके घरों में घुसकर तोड़फोड़ करते और 500 व 1,000 रुपये के हजारों नोटों को जलाते हुए दिखे थे। 
विज्ञापन


मामला वायरल होने के बाद सरकार ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच विभाग की टीम को उनके आवासों पर सबूत जुटाने के लिए भेजा। अधिकारियों के अनुसार, विभाग की टीम ने 21 सितंबर को देउबा और खड़का के घरों और 23 सितंबर को प्रचंड के घर से जली हुई करेंसी, राख और अन्य सबूत इकट्ठा किए। इन नमूनों को राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने औपचारिक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। देउबा और प्रचंड बीते दो दशकों से किसी न किसी रूप में सत्ता में रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अवैध रूप से संपत्तियां अर्जित कीं। हालांकि देउबा के ऑफिस ने आरोपों को खारिज कर दिया है। बयान में कहा गया कि ये वीडियो एआई की मदद से तैयार किए गए हैं और इनका उद्देश्य उनकी छवि खराब करना है।


पूर्व पीएम ओली और गृह मंत्री समेत 5 लोगों के पासपोर्ट जब्त
जेन-जी प्रदर्शनों के हिंसक दमन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक और तीन अन्य के पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जिन लोगों के पासपोर्ट जब्त किए गए हैं, उनमें तत्कालीन गृह सचिव गोकर्ण मणि दुवाडी, तत्कालीन राष्ट्रीय जांच विभाग के प्रमुख हुत राज थापा और काठमांडू की तत्कालीन मुख्य जिला अधिकारी छबी रिजाल शामिल हैं। अब ये पांचों देश छोड़कर नहीं जा पाएंगे।घायल प्रदर्शनकारियों में से एक की सोमवार को काठमांडो के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे दो दिवसीय प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 76 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed