फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Vice President Ramsahay Prasad Yadav will travel to China on Monday news and updates

Nepal: नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव आज से विदेश यात्रा पर; PM प्रचंड का चीन-अमेरिका दौरा 16 सितंबर से

Mon, 14 Aug 2023 12:01 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Aug 2023 12:01 AM IST
सार

नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव सोमवार को चीन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे।

विज्ञापन
Nepal Vice President Ramsahay Prasad Yadav will travel to China on Monday news and updates
नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव सोमवार को चीन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। उनकी यह यात्रा सात दिन की होगी। रामसहाय प्रसाद यादव सातवें चीन-दक्षिण एशिया प्रदर्शनी और 27वें चीन कुनमिंग आयात और निर्यात मेले में भाग लेंगे। कार्यक्रम 16 से 20 अगस्त तक कुनमिंग शहर में आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, रामसहाय यादव बुधवार को चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो के आधिकारिक उद्घाटन को संबोधित करने वाले हैं। चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो के 7वें संस्करण में, नेपाल को एक थीम देश के रूप में नामित किया गया है, और 100 से अधिक नेपाली व्यापारी वहां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


एक्सपो में एक नेपाल पैवेलियन होगा। इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति करेंगे। सूत्रों ने बताया कि यादव के साथ उनकी पत्नी चंपा देवी यादव, शिक्षा मंत्री अशोक कुमार राय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और नेपाल सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। वह 21 अगस्त को काठमांडू लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 महीने में 11वीं बार मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे नेपाली पीएम
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' आठ माह में 11वीं बार मंत्रिमंडल में फेरबदल करने जा रहे हैं। उनकी योजना अपनी पार्टी के एक मंत्री को वापस बुलाने और जनमत पार्टी से एक नए मंत्री को मंत्रिमंडल में शामिल करने की है। दहल सत्ता में आने के बाद आठ महीनों के भीतर पहले ही 10 बार कैबिनेट में फेरबदल कर चुके हैं। प्रधानमंत्री के निजी सचिव रमेश मल्ला के मुताबिक, प्रधानमंत्री सुबह तय करेंगे कि किसे (माओवादी से) वापस बुलाकर जनमत पार्टी से एक नया मंत्री नियुक्त करना है। प्रधानमंत्री दहल सरकार में माओवादी केंद्र के कई मंत्रियों के साथ परामर्श और चर्चा कर रहे हैं, ताकि उन्हें पद छोड़ने के लिए मनाया जा सके।  

कैबिनेट में अच्छा पद देने का वादा
जिन नेताओं से पीएम दहल ने संपर्क किया है, उनमें संघीय मामलों और सामान्य प्रशासन मंत्री अमन लाल मोदी और संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री सूडान किराती शामिल हैं, जिन्हें कैबिनेट में एक अच्छा पद देने का भी वादा किया गया है।

प्रधानमंत्री प्रचंड की अमेरिका-चीन यात्रा 16 सितंबर से
इस बीच प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड 16 सितंबर को अमेरिका और चीन की दस दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। प्रचंड पहले अमेरिका की यात्रा करेंगे, जहां वह 18 से 26 सितंबर तक न्यूयॉर्क में होने वाली 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रचंड 21 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। अमेरिका में पांच दिन बिताने के बाद प्रचंड सीधे बीजिंग के लिए उड़ान भरेंगे और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर निकलेंगे।


पिछले साल दिसंबर में पदभार संभाला था
प्रचंड ने पिछले साल दिसंबर में पदभार संभाला था। 68 वर्षीय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-माओवादी सेंटर (सीपीएन-एमसी) नेता ने तीसरी बार पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में जून में भारत का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed