फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal's PM Prachanda to visit China in September end

Nepal: सितंबर के अंत में चीन का दौरा करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड, विदेश मंत्री सऊद ने की पुष्टि

Sun, 06 Aug 2023 08:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 06 Aug 2023 08:18 PM IST
सार

Nepal: नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने रविवार को ककहा कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड सितंबर के अंत में चीन का दौरा करेंगे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों पड़ोसियों चीन और भारत के साथ संबंधों में संतुलन बनाए रखना है। 

विज्ञापन
Nepal's PM Prachanda to visit China in September end
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : cmprachanda.com

विस्तार

नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने रविवार को ककहा कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड सितंबर के अंत में चीन का दौरा करेंगे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों पड़ोसियों चीन और भारत के साथ संबंधों में संतुलन बनाए रखना है। 

विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर में पदभार संभालने के बाद प्रचंड की यह दूसरी विदेश यात्रा होगी। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी केंद्र (सीपीएन-एमसी) के नेता ने तीसरी बार शीर्ष पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में जून में भारत का दौरा किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्री सऊद ने कहा कि प्रधानमंत्री सितंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में चीन की आधिकारिक यात्रा करेंगे। सऊद ने यहां विदेश मंत्रालय के एक कार्यक्रम में कहा, 'प्रधानमंत्री की आगामी चीन यात्रा के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।' उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मित्र देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, 'हमारे चीन के साथ भी अच्छे संबंध हैं।'

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विदेश संबंध वैचारिक और मनोवैज्ञानिक आधार पर आधारित नहीं होने चाहिए, बल्कि यह राष्ट्रीय गरिमा को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और राष्ट्रीय हित और पारस्परिक लाभों द्वारा निर्देशित होने पर आधारित होना चाहिए। प्रधानमंत्री की भारत यात्रा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा सफल और फलदायी रही। उन्होंने कहा, 'अगर मित्र देशों के साथ संबंध अतीत में तनावपूर्ण होते हैं तो हम उनके साथ संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं।'
 

प्रचंड की चीन यात्रा वरिष्ठ माओवादी नेता द्वारा चीन और भारत के साथ संबंधों में संतुलन बनाने का प्रयास है। चीन नेपाल में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सक्रिय रूप से निवेश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed