{"_id":"6428cd4ca427f1b7d60da6f5","slug":"nepal-president-ram-chandra-poudel-admitted-to-hospital-after-complaining-stomach-ache-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर कर रहे निगरानी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर कर रहे निगरानी
Sun, 02 Apr 2023 06:27 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 02 Apr 2023 06:27 AM IST
सार
त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को शनिवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
Ram Chandra Poudel
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को पेट में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार रात काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति पौडेल को शनिवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
78 वर्षीय पौडेल दो हफ्ते पहले ही नेपाल के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। पिछले महीने हुए राष्ट्रपति चुनाव में नेपाली कांग्रेस पार्टी के नेता रामचंद्र पौडेल को 33,802 मत मिले थे। पौडेल को संसद के 214 सदस्यों और प्रांतीय विधानसभाओं के 352 सदस्यों का समर्थन मिला था। पौडेल आठ दलों के गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार थे। इनमें नेपाली कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल- माओइस्ट सेंटर (सीपीएन- माओइस्ट सेंटर) शामिल थीं।
विज्ञापन
14 अक्टूबर 1944 को बाहुनपोखरी में एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में जन्मे पौडेल युवा अवस्था में ही राजनीति से जुड़ गए थे। वह साल 1970 में नेपाली कांग्रेस की छात्र इकाई नेपाल स्टुडेंट्स यूनियन के संस्थापक सदस्य बने। पौडेल वर्ष 1980 में नेपाली कांग्रेस (प्रतिबंधित) के तन्हुं जिला समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। वर्ष 1987 में उन्हें पदोन्नति मिली और पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति में जगह दी गई। इसी साल उन्हें पार्टी प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया। वर्ष 2005 में पौडेल पार्टी के महासचिव बने, वर्ष 2007 में वह पार्टी के उपाध्यक्ष बनाए गए। उन्होंने वर्ष 2015 में कार्यवाहक राष्ट्रपति की भूमिका भी निभाई।
विज्ञापन