फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Politics Balen Shah resigns mayor post contest general elections RCP names as prime minister candidate

Nepal Politics: बालेन शाह ने मेयर पद से दिया इस्तीफा, लड़ेंगे आम चुनाव; RCP ने बनाया प्रधानमंत्री का दावेदार

Sun, 18 Jan 2026 09:39 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 18 Jan 2026 09:39 PM IST
सार

काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह ने 5 मार्च को होने वाले चुनाव लड़ने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। बालेन झापा-5 सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, जहां उनका मुकाबला केपी शर्मा ओली से माना जा रहा है।

विज्ञापन
Nepal Politics Balen Shah resigns mayor post contest general elections RCP names as prime minister candidate
बालेन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लोकप्रिय रूप से बालेन के नाम से पहचाने जाने वाले शाह ने 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव लड़ने के लिए यह फैसला लिया है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने उन्हें अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस कदम के बाद नेपाल की सियासत में नई हलचल तेज हो गई है। बता दें, नेपाल में हुई क्रांति का ये मुख्य चेहरा थे।
विज्ञापन


बालेन शाह ने इस्तीफा देते हुए स्पष्ट किया कि उनका फैसला नेपाल के संविधान 2015, स्थानीय सरकार संचालन अधिनियम 2017 और काठमांडू महानगरपालिका से जुड़े मौजूदा कानूनों के अनुरूप है। उन्होंने उपमेयर सुनीता डंगोल को संबोधित पत्र में कहा कि मेयर रहते हुए उन्होंने ईमानदारी से शहर और नागरिकों के हित में काम करने का प्रयास किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी महानगर की प्रशासनिक व्यवस्था पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनी रहेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Iran Unrest: ईरान के हिंसक प्रदर्शनों में 5000 लोगों की मौत, ईरानी हुकूमत ने आतंकियों को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसपी मुख्यालय पहुंचे, समर्थकों में उत्साह
इस्तीफा देने के एक घंटे के भीतर ही बालेन शाह आरएसपी के मुख्यालय पहुंचे। वहां पार्टी अध्यक्ष रबी लामिछाने के साथ उन्होंने घंटी बजाई, जबकि समर्थकों ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इसी दिन बालेन शाह ने आरएसपी के वरिष्ठ नेता के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल ली। पार्टी ने उन्हें आगामी चुनाव के बाद संसदीय दल का नेता और प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है।


प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित
  • बालेन शाह 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव में झापा-5 सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
  • झापा-5 सीट केपी शर्मा ओली का पारंपरिक गढ़ मानी जाती है।
  • केपी शर्मा ओली चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
  • बालेन शाह का लक्ष्य ओली को उनके ही क्षेत्र में सीधी चुनौती देना है।
  • बालेन ने जेन-जेड आंदोलन से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने का वादा किया है।
  • उन्होंने युवाओं से जुड़े एजेंडे को संस्थागत रूप देने की बात कही है।

झापा-5 से चुनाव लड़ने की तैयारी
बालेन शाह 5 मार्च को होने वाले चुनाव में झापा-5 सीट से उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इस सीट से चार बार प्रधानमंत्री रह चुके सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली भी चुनाव लड़ते रहे हैं। बालेन का लक्ष्य ओली को उनके ही गढ़ में चुनौती देना है। उन्होंने सितंबर में उभरे जेन-जेड आंदोलन के मुद्दों को संस्थागत रूप देने का भी वादा किया है।

ये भी पढ़ें- आतिशी विवाद की सीबीआई जांच! बांसुरी बोलीं- पंजाब पुलिस को जांच का अधिकार नहीं

नेपाल की राजनीति में नई पीढ़ी की एंट्री
एक समय रैपर के रूप में पहचान बनाने वाले बालेन शाह ने 2022 में काठमांडू मेयर का चुनाव जीतकर राजनीति में नई सोच का संकेत दिया था। अब उनका प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनना नेपाल की राजनीति में पीढ़ीगत बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। झापा-5 की चुनावी जंग को इस बार बेहद रोचक और निर्णायक माना जा रहा है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article