फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Police arrested nine drug accused including Indian citizen World Updates in hindi

World Updates: सिंगापुर एयर शो में वायुसेना की सारंग टीम दिखाएगी जलवा; ताइवान के द्वीप के पास गश्त करेगा चीन

Mon, 19 Feb 2024 07:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 19 Feb 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
Nepal Police arrested nine drug accused including Indian citizen World Updates in hindi
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

नेपाल के विभिन्न हिस्सों से मादक पदार्थ रखने के आरोप में भारतीय नागरिक सहित नौ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने रविवार को कहा कि भारतीय नागरिक की पहचान मोहम्मद इंसुल के रूप में हुई हैं। इंसुल को पुलिस ने नेपाल के झापा जिले से 2.910 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। इसके अलावा, नेपाल के कास्की जिले के पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी से 1 किलो 5 ग्राम हशीश के साथ एक अन्य व्यक्ति पकड़ाया है। इसके अलावा, काठमांडू से पांच लोगों को 20 ग्राम नशीली दवा के साथ और धनगढ़ी नगर पालिका से दो लोगों को 350 एमएल ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

पूर्व थाई प्रधानमंत्री थाकसिन पैरोल पर छूटे
सीएनएन के अनुसार, थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा को छह महीने की जेल के बाद नजरबंदी से मुक्त कर दिया गया। पूर्व पीएम 15 साल से अधिक समय आत्म-निर्वासित निर्वासन में थे। पीएम थाकसिन को सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के लिए आठ साल के जेल की सजा सुनाई गई थी। 2006 में हुए सैन्य तख्तापलट में उन्हें अपदस्थ कर दिया गया था। थाकसिन को स्वास्थ्य और उम्र के हवाला से पैरोल मिली है। उन्हें सीने में जकड़न, उच्च रक्तचाप और कम ऑक्सीजन स्तर के कारण उन्हें पहले अस्पताल ले जाया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिका का हमला

लाल सागर में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने यमन के हूती नियंत्रित इलाकों में पांच हमले किए। यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने रविवार को जारी बयान में कहा, शनिवार को तीन मोबाइल एंटी-शिपर क्रूज मिसाइलों, एक मानव रहित सतही जहाज और एक मानव रहित जलीय जहाज (Under Water Vessel) पर हमला किया गया। अमेरिकी सेना की तरफ से हमले दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे (स्थानीय समय) के बीच किए गए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के छात्रावास में मृत मिला यूट्यूब की पूर्व सीईओ का बेटा
यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसान वोजस्की के बेटे मार्को ट्रॉपर (19) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के बर्कले परिसर में हाल ही में दाखिल हुआ था। वह पिछले हफ्ते छात्रावास के कमरे में अचेत मिला था। पुलिस ने मौके पर साजिश के किसी निशान की मौजूदगी से इन्कार किया है। दादी एस्थर वोजस्की का मानना है कि ट्रॉपर की मौत की वजह ड्रग ओवरडोज हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। एस्थर ने पोते को दयालु व सुंदर इंसान बताया। वह गणित में काफी कुशाग्र था। 

 

ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक रैंडी स्पार्क्स का निधन
ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक रैंडी स्पार्क्स (90) का निधन हो गया। उनके बेटे केविन ने कहा कि स्पार्क्स ने गत रविवार को डिएगो के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। स्पार्क्स  कुछ दिन पूर्व तक सैन फ्रांसिस्को के उत्तर-पूर्व में जेनी लिंड, कैलिफोर्निया में अपने 168 एकड़ में बने आवास में रह रहे थे। स्पार्क्स, 1960 के दशक में एक संगीतकार और गीतकार के रूप में उभरे थे।

 

ताइवान के किनमेन द्वीपसमूह के पास गश्त करेगा चीन
चीन ने ताइवान के किनमेन द्वीपसमूह के पास गश्त बढ़ाने का फैसला किया है। बीजिंग ने यह कदम बीते दिनों ताइवानी तटरक्षकों द्वारा पीछा किए जाने के दौरान अपने दो मछुआरों की समुद्र में डूबने से हुई मौत के बाद उठाया है। इससे एक बार फिर क्षेत्र में तनाव की आशंका गहरा गई है। चीनी तटरक्षक बल के प्रवक्ता गन यू ने रविवार को कहा, हम फुजियान डिवीजन में अपने लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए किनमेन से कुछ दूर जियामेन शहर के दक्षिणी तट पर नियमित रूप से समुद्र की निगरानी करेंगे।
 

सिंगापुर एयर शो में वायुसेना की सारंग टीम दिखाएगी जलवा
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की सारंग एरोबेटिक टीम अगले हफ्ते आयोजित होने वाले सिंगापुर एयर शो-2024 में अपने करतब दिखाएगी। चांगी प्रदर्शनी केंद्र में 20-25 फरवरी तक होने वाले पांच दिनी एयर शो में 50 से अधिक देशों व क्षेत्रों की 1,000 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। एयर शो में भारतीय वायुसेना सारंग हेलिकॉप्टर प्रदर्शनी टीम के 71 सदस्यों व पांच उन्नत हल्के हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव के साथ भाग लेगी।
 

जॉर्डन के सैनिकों ने पांच ड्रग्स तस्करों को मार गिराया
जार्डन के सुरक्षाबलों ने पड़ोसी देश सीरिया से ड्रग्स ला रहे पांच तस्करों को सीमा पर मार गिराया और उनके कब्जे से भारी मात्रा मादक पदार्थ जब्त किया है। सेना ने कहा, रविवार तड़के हुई गोलीबारी में चार अन्य तस्कर घायल भी हुए हैं। एक अधिकारी ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति पर छोड़ा नहीं जाएगा। तस्कर मादक पदार्थों को सीरिया से अरब देशों में ले जाने के लिए जॉर्डन का गलियारे के रूप में इस्तेमाल करने लगे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed