फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal PM Sher Bahadur discusses common minimum program with colleague Pushpa Kamal Dahal

नेपाल : पीएम शेर बहादुर ने सहयोगी दहल से न्यूनतम साझा कार्यक्रम के लिए की चर्चा 

Thu, 22 Jul 2021 02:00 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 22 Jul 2021 02:00 AM IST
सार

  • नए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एड़ीचोटी का जोर लगा रहे नेता
  • मंत्रिमंडल विस्तार में नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-माओवादी सेंटर के और सदस्यों को करेंगे शामिल
  • पांच दलों के गठबंधन के लिए एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने पर बनी सहमति

विज्ञापन
Nepal PM Sher Bahadur discusses common minimum program with colleague Pushpa Kamal Dahal
शेर बहादुर देउबा - फोटो : Social Media

विस्तार

नेपाल के नवनियुक्त पीएम शेर बहादुर देउबा ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ सरकार के बाकी बचे डेढ़ साल के कार्यकाल के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर मुलाकात कर चर्चा की।

विज्ञापन


नए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एड़ीचोटी का जोर लगा रहे नेता
दोनों नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय हुई है जब सहयोगी दल रविवार को विश्वासमत पर साथ देने के बाद मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रहे हैं। हिमालयन टाइम्स ने अपनी खबर में बताया कि नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी- माओवादी सेंटर (सीपीएन- एमसी) के अध्यक्ष प्रचंड ने प्रधानमंत्री देउबा से मुलाकात की है। देउबा आने वाले दिनों में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-माओवादी सेंटर के और सदस्यों को शामिल करने वाले हैं।
विज्ञापन


खबर में दहल के निजी सहयोगी विष्णु सप्कोता के हवाले से बताया गया कि दोनों वरिष्ठ नेता पांच दलों के गठबंधन के लिए एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने पर सहमत हुए हैं। गठबंधन में साझेदार जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल (जेएसपी-एन) भी सरकार में शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहल और जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल के सह अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने सीपीएन-यूएमएल नेता माधव कुमार नेपाल से भी मुलाकात की है। यूएमएल के माधव कुमार नेपाल गुट के नेताओं, सीपीएन-एमसी और जेएसपी-एन ने देउबा के समर्थन में मतदान किया था।

उप प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव, तीन नाम
काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री देउबा अपनी सरकार में गठबंधन के सभी घटकों का प्रतिनिधित्व चाहते हैं। पार्टी के महासचिव पूर्ण बहादुर खडका ने बताया कि उन सभी पार्टियों से चर्चा चल रही है जिन्होंने हमारा समर्थन किया है। हालांकि, सभी पार्टियों की अपनी-अपनी चुनौतियां हैं। खबर के मुताबिक, पार्टी में रामचंद्र पौडेल की नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गुट ने एक उप प्रधानमंत्री पद देने की मांग की है। इसके लिए पार्टी महासचिव शशांक कोइराला, पूर्व उप राष्ट्रपति प्रकाश मान सिंह व नेता सुजाता कोइराला का नाम चल रहा है।


उप पीएम पद संभव नहीं
नेपाली कांग्रेस के एक नेता और देउबा के करीबी ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, देउबा ने स्पष्ट कर दिया है कि उप प्रधानमंत्री का पद संभव नहीं है और पौडेल गुट को मंत्रिमंडल में दो पद ही मिलेंगे। मंत्रिमंडल के गठन में हो रही देरी की एक अहम वजह नेपाली कांग्रेस के भीतर हो रही खींचतान भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed