फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal PM Oli bats for expansion of waterways and railways to boost connectivity with India

Nepal: भारत से संपर्क बढ़ाने के लिए जल-रेल मार्ग का विस्तार करेगा नेपाल, हनुमाननगर से त्रिवेणी तक चलेगी स्टीमर

Mon, 05 Aug 2024 01:34 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Aug 2024 01:34 AM IST
सार

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने भारत के साथ जलमार्ग और रेलवे विस्तार लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की है। उन्होंने अधिकारियों को भारतीय सीमा के पास हनुमाननगर से त्रिवेणी और देवघाट तक स्टीमर सेवाओं के संचालन शुरू करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Nepal PM Oli bats for expansion of waterways and railways to boost connectivity with India
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने रविवार को भारत के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने की क्षमता पर जोर दिया है। उन्होंने देश के जलमार्ग और रेलवे के विकास को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया है। रविवार को ओली ने भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्रालय के तहत सड़क विभाग की वार्षिक प्रगति की समीक्षा की बैठक की। इस दौरान ओली ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारतीय सीमा के पास हनुमाननगर से त्रिवेणी और देवघाट तक स्टीमर सेवाओं के संचालन के लिए एक योजना बनाकर मसौदा तैयार करें।

विज्ञापन


‘1970 में कानून बनने के बाद भी अब तक स्टीमर नहीं चलाया गया’
ओली ने कहा कि 1970 से नेपाल में स्टीमर सेवाओं की अनुमति देने वाले कानून बन गया था लेकिन इसके बावजूद ऐसे बुनियादी ढांचे का उपयोग नहीं किया गया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जोर देते हुए कि जलमार्ग परिवहन माल और लोगों की आवाजाही के लिए एक लागत प्रभावी तरीका है। ओली ने अधिकारियों को देश में जल्द ही स्टीमर संचालित करने की योजना पर काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, "हमें इस उद्देश्य के लिए हनुमाननगर में एक बंदरगाह, एक सीमा शुल्क कार्यालय और वीजा केंद्र स्थापित करना चाहिए।"

रेलवे सेवाओं के विस्तार के लिए भी दिया जोर
जलमार्गों के अलावा ओली ने नेपाल की रेलवे सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को मौजूदा जनकपुर-कुर्था रेलवे लाइन में दो रेलवे लाइनें जोड़ने के लिए कहा है। ओली ने नेपाल में एक पूर्व-पश्चिम रेलवे लाइन के विकास का भी प्रस्ताव रखा। इसके बारे में उन्होंने कहा कि इससे नेपाल के रास्ते गुवाहाटी (असम) से दिल्ली और सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से हरिद्वार तक यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओली ने कहा कि अगर काठमांडू में भूमिगत ट्रेन सेवाएं संभव नहीं हो पाए तो स्काई रेल का विकल्प भी देख सकते हैं।  प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि परिवहन क्षेत्र की परियोजनाओं में सार्वजनिक लाभ, समय दक्षता और यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed