फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal plane crash Indian Nationals status visit Pokhara news and updates

Nepal Plane Crash: हादसे का शिकार हुए विमान में सवार भारतीयों पर क्या है जानकारी, क्यों गए थे पोखरा, पढ़ें

Sun, 15 Jan 2023 07:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 15 Jan 2023 07:08 PM IST
सार

बताया गया है कि इन पांच भारतीयों में से चार लोग शुक्रवार को ही काठमांडू पहुंचे थे। दक्षिण नेपाल के के सरलाही जिले के अजय कुमार शाह ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Nepal plane crash Indian Nationals status visit Pokhara news and updates
नेपाल में विमान हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

नेपाल में पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में शनिवार सुबह 72 सीटर विमान हादसे का शिकार हो गया। राहत-बचावकर्मियों को अब तक 68 शव मिले हैं। काठमांडू से पोखरा जा रहे इस विमान में 10 विदेशी नागरिक भी सवार थे। इनमें से पांच भारतीय थे। अब तक यह साफ नहीं है कि भारत के यात्रियों की स्थिति क्या है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि हादसे में किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में भारत सरकार लगातार नेपाल से संपर्क में रह कर इन यात्रियों की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

कौन थे पांचों भारतीय?
हादसे का शिकार हुए विमान में जो भारतीय सवार थे, उनकी पहचान सामने आ गई है। इनमें एक अभिषेक कुशवाहा (25), बिशाल शर्मा (22), अनिल कुमार राजभर (27), सोनू जयसवाल (35) और संजय जयसवाल शामिल थे। येति एयरलाइंस के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में क्या कर रहे थे ये लोग?
बताया गया है कि इन पांच भारतीयों में से चार लोग शुक्रवार को ही काठमांडू पहुंचे थे। ये चार लोग पर्यटकों के बीच मशहूर लेक सिटी पोखरा में पैराग्लाइडिंग करने की प्लानिंग से गए थे। दक्षिण नेपाल के के सरलाही जिले के अजय कुमार शाह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम लोग भारत से साथ ही एक गाड़ी में आए थे। वे पशुपतिनाथ मंदिर के पास एक गौशाला में ठहरे थे और इशके बाद थमेल में डिस्कवरी होटल के पास रुके। बाद में रविवार को वे पोखरा निकले थे। 
विज्ञापन

काठमांडू स्थित दूतावास ने परिवार से संपर्क किया
उन्होंने बताया कि वे लोग पोखरा से गोरखपुर होते हुए भारत लौटने की योजना बना रहे थे। इनमें से एक 'सोनू' उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला था।

इस बीच काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने इन चारों भारतीयों के परिवारों से संपर्क किया और हर तरह से मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed