फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Pemba Sherpa created history by climbing Everest after kidney transplant

Pemba Sherpa: दोनों गुर्दे खराब...प्रत्यारोपण के बाद एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास, पिता ने दिया जीवनदान

Sun, 18 May 2025 07:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अतुल मिश्रा/एजेंसी
अतुल मिश्रा/एजेंसी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 07:39 AM IST
सार

पेम्बा शेरपा ने 8,848 मीटर ऊंचे एवरेस्ट की चोटी पर नेपाल के सरकारी स्वास्थ्य संस्थान, ‘शहीद धर्मभक्त राष्ट्रीय प्रत्यारोपण केंद्र’ और ‘अंगदान जीवनदान है, मृत्यु के बाद नष्ट होने वाले अंगों को दान करे’ संदेश वाला बैनर फहराया। पेम्बा पिछले बुधवार सुबह 9.30 बजे एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे। करीब एक महीने पहले उन्होंने बेस कैंप की ओर प्रस्थान किया था। 

विज्ञापन
Nepal Pemba Sherpa created history by climbing Everest after kidney transplant
पेम्बा शेरपा - फोटो : अमर उजाला प्रिंट- एएनआई

विस्तार

गुर्दा प्रत्यारोपण करा चुके पेम्बा शेरपा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, माउन्ट एवरेस्ट (सागरमाथा) को सफलतापूर्वक फतह कर इतिहास रच दिया है। गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद एवरेस्ट फतह करने वाले वह न सिर्फ पहले नेपाली बल्कि विश्व के पहले व्यक्ति बन गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sagarmatha Sambaad: नेपाल में बोले विशेषज्ञ- पहाड़ मानवता की जीवन-रेखा, इनका संरक्षण विश्व समुदाय का कर्तव्य
विज्ञापन


वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे अनेक लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। पेम्बा ने 8,848 मीटर ऊंचे एवरेस्ट की चोटी पर नेपाल के सरकारी स्वास्थ्य संस्थान, ‘शहीद धर्मभक्त राष्ट्रीय प्रत्यारोपण केंद्र’ और ‘अंगदान जीवनदान है, मृत्यु के बाद नष्ट होने वाले अंगों को दान करे’ संदेश वाला बैनर फहराया। पेम्बा पिछले बुधवार सुबह 9.30 बजे एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे। करीब एक महीने पहले उन्होंने बेस कैंप की ओर प्रस्थान किया था। उनके कैंपेन का प्रबंधन हाई माउन्टेन ट्रेक्स नामक कंपनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई तीव्रता; फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

पेम्बा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, मैं 14 मई को सुबह 9.30 बजे सागरमाथा की चोटी पर पहुंचा। मुझसे पहले किसी भी गुर्दा प्रत्यारोपित व्यक्ति ने ऐसा नहीं कया है। जापान में सात वर्ष तक काम करने वाले पेम्बा शेर्पा जब नेपाल लौटे, तो उन्हें गुर्दा संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। दोनों गुर्दों ने काम करना बंद कर दिया, तब उनके पिता ने उन्हें अपना एक गुर्दा दान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed