फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal opened 20 borders with India, now people will be able to come easily

नेपाल ने भारत से लगी 20 सीमाएं खोलीं, अब आसानी से आ जा सकेंगे लोग

Thu, 04 Jun 2020 05:22 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 04 Jun 2020 05:22 AM IST
सार

  • भारत से वापस आना चाह रहे नेपाली नागरिक अब जा सकेंगे अपने घर ङ्त नेपाल सरकार
  • जांच की जरूरी औपचारिकताओं के बाद धारचुला, बीरगंज समेत छोटी बड़ी सीमाओं से जा सकते हैं लोग
  • नेपाल में अभी भी कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं
   

विज्ञापन
Nepal opened 20 borders with India, now people will be able to come easily
नेपाल भारत - फोटो : ani

विस्तार

नेपाल ने भारत में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए वापस आने का रास्ता खोल दिया है। भारत से लगी अपनी 20 सीमाएं खोलते हुए नेपाल सरकार ने कहा है कि लंबे समय से भारत से वापस अपने घर लौटने का इंतजार कर रहे नेपाली नागरिक अब ज़रूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन सीमाओं से आ सकते हैं। नेपाल ने कहा कि भारत ने भी एक जून से आने जाने पर से पाबंदी हटा दी है, ऐसे में अब नेपाली नागरिकों के लिए वापस आने में कोई मुश्किल नहीं होगी।

विज्ञापन


नेपाल ने जो बीस सीमाएं आने जाने के लिए खोली हैं वो हैं ङ्त पशुपतिनगर (इल्लाम), काकाडविट्टा (झापा), रानी (मोरंग), कुनौली (सप्तरी), थाडी (सिराहा), भिट्टामोड (महोत्तरी), मलंगवा (सरलाही), गौर (रउताहाट), बीरगंज (परसा), महेशपुर (नवलपारसी), बल्हिया (रूपनदेही), तौलीहावा (कपिलवस्तु), कृष्णानगर (कपिलवस्तु), जमुना (बांके), सूरजपुर, गुलारिया (बरदिया), गउरीफांटा (कैलाली), गद्दाचौकी (कंचनपुर), झूलाघाट (बैताडी) और धारचुला ये रास्ते लॉकडाउन की वजह से करीब दो महीने से बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन


भारत में भी सभी गतिविधियां बंद थीं, लेकिन अब जब से भारत में अनलॉकडाउन-1 शुरु हुआ है, पड़ोसी देशों ने भी धीरे धीरे अपने यहां लॉकडाउन में छूट देने का सिलसिला शुरु कर दिया है। हालांकि नेपाल में अभी भी कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2300 से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटों में 201 नए मामले सामने आए हैं। नेपाल के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि 278 लोग अभी तक ठीक हो चुके हैं और अब ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed