फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nepal mp chandra bhandari serious injured in lpg gas leak blast with mother

Nepal: नेपाल सांसद चंद्र भंडारी गैस लीक विस्फोट में गंभीर रूप से घायल, एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया जा रहा

Thu, 16 Feb 2023 12:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 16 Feb 2023 12:43 PM IST
सार

कीर्तिपुर अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि उनकी हालत अच्छी नहीं है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए देश से बाहर किसी विशेषज्ञ अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
nepal mp chandra bhandari serious injured in lpg gas leak blast with mother
नेपाल के सांसद चंद्र भंडारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल के सांसद चंद्र भंडारी की मां का एलपीजी गैस लीक विस्फोट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद निधन हो गया है। नेपाल के कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि नेपाल के सांसद चंद्र भंडारी एलपीजी गैस लीक से हुए विस्फोट में बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस विस्फोट में चंद्र भंडारी 25 फीसदी और उनकी मां हरीकला भंडारी करीब 80 फीसदी जलने से गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिसके बाद दोनों को कीर्तिपुर बर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि वहां इलाज के दौरान सांसद की बुजुर्ग मां का देहांत हो गया है। 

विज्ञापन


घटना बुधवार रात करीब दस बजे की बुद्धनगर स्थित सांसद निवास की है। बता दें कि चंद्र भंडारी बीते दिनों हुए आम चुनाव में नेपाल की गुलमी संसदीय सीट से सांसद चुने गए थे। नेपाल सांसद को बेहतर रइलाज के लिए मुंबई भेजा जा रहा है। सांसद को एयर लिफ्ट करके मुंबई भेजा जा रहा है। इससे पहले कीर्तिपुर अस्पताल के अधिकारियों ने कहा था कि घायलों की हालत अच्छी नहीं है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए देश से बाहर किसी विशेषज्ञ अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed