फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Law minister car fell from mountain wife and sister-in-law died

Nepal: कानून मंत्री की पहाड़ से गिरी कार, पत्नी और भाभी की मौत

Thu, 22 Jun 2023 07:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 22 Jun 2023 07:20 AM IST
सार

कानून मंत्री पृथ्वी बहादुर सिंह सुबह धनगढ़ी से बझांग के लिए सरकारी गाड़ी से निकले थे। बताया जाता है कि बझांग की केदारस्यू गांव के वार्ड एक पृथ्वी राजमार्ग पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पहाड़ से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Nepal Law minister car fell from mountain wife and sister-in-law died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल के पहाड़ी जिला बझांग में हुई कार दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी कानून मंत्री पृथ्वी बहादुर सिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को मंत्री अपनी पत्नी, भाभी, पीएसओ दीपक और चालक धर्मराज के साथ कार से बझांग जा रहे थे। 
विज्ञापन


कानून मंत्री पृथ्वी बहादुर सिंह धनगढ़ी से बझांग के लिए सरकारी गाड़ी से निकले थे। बताया जाता है कि बझांग की केदारस्यू गांव के वार्ड एक पृथ्वी राजमार्ग पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी। गाड़ी पहाड़ से करीब 50 मीटर नीचे गिर गई। घायल मंत्री समेत उनके परिजन को देउवा बझांग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंत्री की पत्नी अमृता देवी और उनकी भाभी जानकी की मौत हो गई। मंत्री की हालत गंभीर बनी हुई थी। उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


उनके पीएसओ दीपक भंडारी और चालक धर्मराज जोशी को इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से नेपालगंज ले जाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed