फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal is confident that its neighboring countries India and China will resolve differences peacefully

नेपाल को भरोसा, पड़ोसी मुल्क भारत और चीन शांति से मतभेदों को सुलझा लेंगे

Sat, 20 Jun 2020 08:07 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 20 Jun 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Nepal is confident that its neighboring countries India and China will resolve differences peacefully
Nepal PM KP Sharma Oli - फोटो : Social Media

नेपाल ने शनिवार को एक बयान में भरोसा जताया कि उसके दोनों 'मित्रवत पड़ोसी' भारत और चीन क्षेत्र और विश्व शांति की स्थिरता को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपने सीमा विवाद को सुलझा लेंगे। दो ताकतवर एशियाई देशों के मध्य में स्थितहिमलयाई देश ने कहा, 'वो हमेशा क्षेत्रीय और विश्व शांति के लिए दृढ़ता से खड़ा रहा और विश्वास व्यक्त किया कि भारत और चीन के बीच मतभेद 'अच्छे पड़ोसी की भावना' के साथ हल हो जाएंगे।

विज्ञापन


नेपाल के विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि देशों के बीच विवादों को शांतिपूर्ण तरीकों से सुलझाया जाना चाहिए, नेपाल सरकार ने एक संवैधानिक संशोधन के माध्यम से देश के राजनीतिक मानचित्र को फिर से परिभाषित करने की प्रक्रिया पूरी करने के दो दिन बाद तीन रणनीतिक रूप से भारतीय क्षेत्रों को शामिल किया। लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपने नक्शे में शामिल करने के एक कदम से नेपाल और नई दिल्ली के द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर रूप से झटका लग सकता है।
विज्ञापन




विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि नेपाल हमेशा क्षेत्रीय और विश्व शांति के लिए मजबूती से खड़ा है। नेपाल का बयान लद्दाख की गलवां घाटी में दो देशों की सेनाओं के बीच हुई झड़पों का बाद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पांच दशक में पहली बार भारत-चीन के बीच सीमा विवाद में खूनी झड़प हुई जिसमें भारतीय सेना के एक कर्नल समेत 20 जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed