फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Home Minister Sudan Gurung resigns says For me ethics matter more than post

Nepal: 'मेरे लिए पद से अधिक नैतिकता का महत्व', विवादों के बीच नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने दिया इस्तीफा

Wed, 22 Apr 2026 04:02 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 22 Apr 2026 04:02 PM IST
सार

नेपाल में प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार को गठन के महज 26 दिनों के भीतर दूसरा बड़ा झटका लगा है। भ्रष्टाचार में घिरे गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले श्रम मंत्री दीपक कुमार साह भी विवादों के चलते मात्र 13 दिन के भीतर पद छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Nepal Home Minister Sudan Gurung resigns says For me ethics matter more than post
सुदन गुरुंग (नेपाल के पूर्व गृहमंत्री) - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह फैसला नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए और अपने वित्तीय निवेशों (शेयरों) की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए किया है। फेसबुक पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए गुरुंग ने कहा कि वह सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और नैतिक मानकों को बनाए रखना चाहते हैं।
विज्ञापन


नेपाली भाषा में किए गए फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, मैं सुदान गुरुंग 2082 चैत्र 13 से गृहमंत्री की जिम्मेदारी पर ईमानदारी से काम कर रहा हूं। पिछले कुछ समय से उनके शेयरों और संपत्ति को लेकर जनता के बीच कई सवाल उठ रहे थे। गुरुंग ने कहा कि उन्होंने नागरिकों की चिंताओं और टिप्पणियों को बहुत गंभीरता से लिया है। उनके अनुसार, किसी भी पद की तुलना में नैतिकता का वजन ज्यादा होता है और जनता का भरोसा ही सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन


उन्होंने आज के 'जेन जेड' (Gen Z) आंदोलन का भी जिक्र किया। गुरुंग ने कहा कि आज के युवा सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। उनके मुताबिक, नेतृत्व को हमेशा जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने उन 46 लोगों के बलिदान को याद किया जिनके संघर्ष से यह सरकार बनी है। गुरुंग ने कहा कि जब सरकार पर सवाल उठते हैं, तो नैतिकता ही एकमात्र सही जवाब होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पद पर रहते हुए हितों का टकराव हो सकता था, इसलिए जांच को पारदर्शी बनाने के लिए उन्होंने पद छोड़ना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका सीजफायर: खबरों में सूत्रों के हवाले से दावों की भरमार, जंग कब थमेगी? फिलहाल जवाब किसी के पास नहीं

पूर्व गृह मंत्री ने मीडिया, युवाओं और आम नागरिकों से ईमानदारी के रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हम बदलाव चाहते हैं, तो हमें आत्म-शुद्धि करनी होगी। उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ मीडियाकर्मियों के 'पसंदीदा शेयरों' की जानकारी भी समय आने पर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग 'राम राज्य' की कल्पना करते हैं, उनमें त्याग करने का साहस होना चाहिए।


नेपाल की राजनीति में यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब हाल ही में एक और मंत्री पर कार्रवाई हुई है। 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीपक कुमार शाह को बर्खास्त कर दिया था। उन पर अनुशासनहीनता और पद के दुरुपयोग के आरोप थे। जांच में पाया गया कि दीपक कुमार शाह ने अपनी पत्नी जुनु श्रेष्ठ को स्वास्थ्य बीमा बोर्ड का सदस्य बनाए रखने के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया था। पार्टी की अनुशासन समिति की रिपोर्ट के बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें पद से हटाने की सिफारिश की थी।

विवादित व्यवसायी की कंपनियों में हैं शेयरधारक
गुरुंग पर विवादित व्यवसायी दीपक भट्ट की कंपनियों (स्टार माइक्रो इंश्योरेंस और लिबर्टी माइक्रो इंश्योरेंस) में संस्थापक शेयरधारक होने का आरोप है। भट्ट फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हैं। गुरुंग ने सफाई दी कि उनका 2.74 करोड़ नेपाली रुपये का कुल निवेश आधिकारिक रिकॉर्ड में है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed