फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Government says that six Nepalese killed fighting for Russian Army against Ukraine

Nepal: यूक्रेन युद्ध में छह नेपाली नागरिकों की मौत, रूसी सेना का हिस्सा थे; पुतिन सरकार से कही यह बात

Mon, 04 Dec 2023 08:14 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडू Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 08:14 PM IST
सार

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच नेपाल सरकार ने कहा कि रूसी सेना में भर्ती छह नेपाली नागरिकों की मौत हो गई है। साथ ही पुतिन सरकार से नेपाली नागरिकों को भर्ती न करने का आग्रह किया था। 

विज्ञापन
Nepal Government says that six Nepalese killed fighting for Russian Army against Ukraine
नेपाल का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन और रूस युद्ध के बीच नेपाल के विदेश मंत्रालय के एक बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक में हलचल मचा दी। नेपाल की सरकार ने एक घोषणा करते हुए कहा कि रूसी सेना में कार्यरत छह नेपाली नागरिक की यूक्रेन के साथ युद्ध में मौत हो गई है। साथ ही बयान के जरिए रूस से नेपाली नागरिकों को अपनी सेना में भर्ती न करने का आग्रह किया गया है।  नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में सभी मृतक सैनिकों की नाम प्रकाशित करते हुए कहा कि रूस युद्ध में मारे गए नेपाली नागरिकों को सम्मान के साथ घर उनके शव भेंजे। साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा भी दें। 
विज्ञापन


बंधक बनाए नेपाली सैनिक को छुड़वाने का प्रयास
नेपाल सरकार ने रूसी सरकार से गुजारिश की है कि वह अपनी सेना में किसी भी नेपाली नागरिक को भर्ती न करें। यदि ऐसा किया गया है तो उन्हें तत्काल प्रभाव से नेपाल वापस भेज दिया जाए। वहीं मंत्रालय ने जानकारी दी कि यूक्रेन द्वारा बंधक बनाए गए नेपाली सैनिक को छुड़वाने के लिए नेपाल सरकार के स्तर पर राजनयिक प्रयास भी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


नेपाल विदेश मंत्रालय की जनता से अपील
साथ ही नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा आम जनता के लिए भी अपील की गई है। जिसमें उन्हें राय दी गई है कि कांउसलर सेवा विभाग द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र(एनओसी) के साथ रूस की यात्रा करें। हालांकि इस निर्देशों में सरकारी कामकाज, रूसी सरकार की छात्रवृत्ति, पेशे या व्यवसाय से जुड़े लोगों को ढील दी गई है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार द्वारा आग्रह किए जाने के बावजूद लगभग 200 नेपाली वर्तमान में रूसी सेना में कई पदों पर सेवारत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व, सोशल मीडिया पर प्रसारित कई वीडियो में नेपाली युवाओं को रूसी और यूक्रेनी सेनाओं में सेवा करते हुए दिखाया गया था। नेपाल केवल संबंधित देशों के साथ द्विपक्षीय समझौतों के अनुरूप भारतीय और ब्रिटिश सेना में भर्ती की अनुमति देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed