{"_id":"5f355684ee82f0234552ff5b","slug":"nepal-foreign-minister-says-that-territorial-dispute-between-india-and-nepal-can-only-be-solved-via-dialogue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के विदेश मंत्री बोले, भारत के साथ केवल वार्ता से ही हल किया जा सकता है विवाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल के विदेश मंत्री बोले, भारत के साथ केवल वार्ता से ही हल किया जा सकता है विवाद
Thu, 13 Aug 2020 08:38 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 13 Aug 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली
- फोटो : एएनआई
नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने कहा है कि भारत के साथ उनके देश का क्षेत्र संबंधित विवाद केवल वार्ता के माध्यम से ही हल किया जा सकता है। उन्होंने नेपाल के सरकारी टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान यह बात कही। बता दें कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच 17 अगस्त को एक बैठक होगी।
विज्ञापन
The territorial dispute between Nepal and India can only be solved through dialogue: Nepal's Minister for Foreign Affairs, Pradeep Kumar Gyawali in an interview with state-owned Nepal Television. (file pic) pic.twitter.com/OQlf0lm5t4
— ANI (@ANI) August 13, 2020विज्ञापन
बता दें कि नेपाल द्वारा भारतीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों को अपने नक्शे में शामिल किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव का माहौल चल रहा है। नेपाल ने अपना नए नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपने क्षेत्र में शामिल कर लिया है। इस नक्शे को नेपाल की संसद से भी मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
नक्शा विवाद पर अड़ियल रुख अपनाए हुए नेपाल ने बीते दिनों अपने सुर बदलते हुए विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच वार्ता को जरूरी बताया था। नेपाल ने कहा था कि उसने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए भारत के सामने बातचीत की पेशकश की थी, लेकिन भारत ने इस पर समय से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
ग्यावली ने 31 जुलाई को कहा था, हमने कई बार अपने भारतीय मित्रों से औपचारिक रूप से सीमा से संबंधित इन समस्याओं को सुलझाने के लिए कूटनीतिक बातचीत शुरू करने के लिए कहा। हमने इसके लिए संभावित तारीखों का भी सुझाव दिया लेकिन भारत की ओर से हमारे प्रस्ताव पर समय से जवाब नहीं दिया गया।