फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal flood, Many dead and missing due to flood in Nepal

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से अब तक 131 की मौत, 48 लापता

Wed, 22 Jul 2020 04:45 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 22 Jul 2020 04:45 AM IST
विज्ञापन
Nepal flood, Many dead and missing due to flood in Nepal
नेपाल में बाढ़ - फोटो : पीटीआई

नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राजधानी काठमांडो को हिमालयी राष्ट्र से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। मंगलवार को काठमांडो से 12 किमी दूर भूस्खलन से दो बच्चों समेत आठ की मौत हो गई। जबकि पिछले महीने से शुरू हुए मानसून के कारण भूस्खलन, बाढ़ और बिजली गिरने से अब तक कम से कम 131 लोगों की मौत हो गई और 48 अन्य लापता हो गए हैं।

विज्ञापन


यहां पृथ्वी राजमार्ग पर कई भूस्खलन हुए। इसके कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। फिलहाल राजमार्ग से मलबा हटाने का कार्य जारी है। साथ ही बाढ़ की वजह से राजमार्ग पर एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है और मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।
विज्ञापन


नेपाल में मंत्रालय के बाहर रखे बम समय रहते डिफ्यूज
नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में तीन मंत्रालयों व प्रांतीय विधानसभा के बाहर बम मिले हैं। हालांकि, समय रहते सुरक्षाबलों और बम निरोधक दस्ते ने इन्हें डिफ्यूज कर दिया। इसके बाद नेपाल पुलिस ने धानगढ़ी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed