{"_id":"648e8a15b7c7be5f7f0f04a3","slug":"nepal-flood-heavy-rain-landslide-one-dead-25-missing-in-eastern-part-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में फिर टूटा प्रकृति का कहर: भारी बारिश और भूस्खलन से पांच की मौत, 28 लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में फिर टूटा प्रकृति का कहर: भारी बारिश और भूस्खलन से पांच की मौत, 28 लापता
Sun, 18 Jun 2023 10:07 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडु
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
नेपाल में बाढ़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में मानसून के आगमन के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि पूर्वी नेपाल में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 28 लोग लापता हो गए हैं। पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। नेपाल पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम से बीते 24 घंटे में तीन अलग-अलग जिलों में लोग लापता हुए हैं।
विज्ञापन
हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में लगे 16 मजदूर लापता
बाढ़ से नेपाल का संखुवसाभा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। संखुवसाभा में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे 16 कामगार लापता हैं। बाढ़ में सात घर भी बह गए हैं। एक मजदूर की लाश बरामद हुई है, जिसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। वहीं पंचथार जिले में बाढ़ में पांच लोगों के लापता होने की खबर है। बाढ़ में सड़कों के बह जाने के चलते विभिन्न इलाकों का संपर्क टूट गया है। भूस्खलन में एक मकान के बह जाने से नौ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Nepal: नागरिकता का मुद्दा फिर गरम, नए कानून के समर्थन और विरोध में जन प्रदर्शन
विज्ञापन
नेपाल पीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
तापलेजंग इलाके में भी चार लोगों के लापता होने की खबर है। दरअसल भूस्खलन के चलते एक घर तबाह हो गया, जिसमें चार लोग भी मलबे में दब गए हैं। लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहल ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
मानसून में 12 लाख से ज्यादा लोग हो सकते हैं प्रभावित
नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बीते दिनों कहा था कि इस साल मानसून के चलते 12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं। इनमें से मधेस प्रांत में ही चार लाख लोग और कोशी प्रांत में तीन लाख लोग प्रभावित होंगे। लुंबिनी प्रांत में दो लाख और बागमती प्रांत में एक लाख लोग प्रभावित होंगे। बीते साल भी नेपाल में मानसून से 20 लाख लोग प्रभावित हुए थे।