फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Election Commission: Mid term elections to be held amid uncertainties, schedule announced

नेपाल चुनाव आयोग: अनिश्चितताओं के बीच होंगे मध्यावधि चुनाव, कार्यक्रम घोषित

Mon, 05 Jul 2021 09:29 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, काठमांडो।
पीटीआई, काठमांडो। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 05 Jul 2021 09:29 PM IST
सार

नेपाल चुनाव आयोग ने सोमवार को देश में मध्यावधि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है, हालांकि प्रतिनिधि सभा को भंग करने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में विभिन्न याचिकाएं दायर होने के कारण चुनावों को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Nepal Election Commission: Mid term elections to be held amid uncertainties, schedule announced
केपी शर्मा ओली - फोटो : PTI

विस्तार

नेपाल में तमाम अनिश्चितताओं के बीच मध्यावधि चुनाव होंगे। नेपाल चुनाव आयोग ने सोमवार को मध्यावधि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। हालांकि प्रतिनिधि सभा को भंग करने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में विभिन्न याचिकाएं दायर होने के कारण चुनावों को लेकर अनिश्चितता का माहौल अब भी बना हुआ है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सिफारिश पर पिछले पांच महीनों में 22 मई को दूसरी बार संसद के निचले सदन को भंग कर दिया और 12 से 19 नवंबर के बीच मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की। नेपाल की 275 सदस्यीय संसद में विश्वास मत खोने के बाद प्रधानमंत्री ओली फिलहाल अल्पमत की सरकार चला रहे हैं।
विज्ञापन


चुनावी प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी
सोमवार को चुनाव आयोग ने घोषणा की कि चुनावी प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, राजनीतिक दलों को 15 से 30 जुलाई के बीच चुनाव आयोग में पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के लिए पंजीकरण कराने संबंधी राजनीतिक दलों के आवेदनों को जुलाई के अंत तक मंजूरी दी जाएगी और सात अगस्त को उनकी सूची नेपाल गजट में प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed