{"_id":"5c301f8fbdec2256ed2b9165","slug":"nepal-deposit-money-in-bank-parents-to-be-compulsary-for-citizen-modi-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : माता-पिता के अकाउंट में पैसा जमा करना होगा अनिवार्य","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल : माता-पिता के अकाउंट में पैसा जमा करना होगा अनिवार्य
Sat, 05 Jan 2019 08:57 AM IST
Shani Mishra
एजेंसी, काठमांडू
एजेंसी, काठमांडू
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 05 Jan 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
Nepal Family
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में बच्चों की आय का पांच से दस फीसदी हिस्सा माता-पिता के बैंक खातों में जमा करना जल्द ही अनिवार्य हो सकता है। दरअसल, सरकार इसपर एक कानून लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार कुंदन आर्यल ने शुक्रवार को बताया, कैबिनेट की बैठक में संसद में इस तरह के प्रावधान के साथ वरिष्ठ नागरिक अधिनियम-2016 में संशोधन पर एक विधेयक पेश करने का निर्णय लिया गया है। प्रस्तावित विधेयक का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
इसके अनुसार बच्चों को अपनी आय का पांच से दस फीसदी अपने बुजुर्ग माता-पिता के बैंक खातों में जमा करना आवश्यक है। दरअसल, यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि अक्सर ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जिसमें अमीर लोग अपने माता-पिता की उपेक्षा करते हैं।
विज्ञापन