{"_id":"666201dd1b19032a8f0d7422","slug":"nepal-army-removes-remains-of-5-humans-and-11-tonnes-of-garbage-from-everest-region-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: नेपाली सेना का एवरेस्ट पर सफाई अभियान, पांच मानव अवशेष और 11 टन कचरा हटाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: नेपाली सेना का एवरेस्ट पर सफाई अभियान, पांच मानव अवशेष और 11 टन कचरा हटाया
Fri, 07 Jun 2024 12:11 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:11 AM IST
सार
नेपाली सेना का यह सफाई अभियान करीब दो महीने चला। पर्वत सफाई अभियान की शुरुआत नेपाली सेना ने साल 2019 में की थी और यह इस तरह का चौथा अभियान है।
विज्ञापन
एवरेस्ट पर चढ़ते पर्वतारोही
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
नेपाली सेना ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट पर सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत नेपाल की सेना के जवानों ने एवरेस्ट क्षेत्र से पांच मानव अवशेष और 11 टन कचरे को हटाया। नेपाली सेना का यह सफाई अभियान करीब दो महीने चला। पर्वत सफाई अभियान की शुरुआत नेपाली सेना ने साल 2019 में की थी और यह इस तरह का चौथा अभियान है।
अभियान का उद्देश्य माउंट एवरेस्ट को गंदगी से बचाना
नेपाली सेना को माउंट एवरेस्ट की सफाई के दौरान चार इंसानी शव और एक नरकंकाल मिला। ये शव एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों के हैं, जो हादसे का शिकार हो गए। माउंट एवरेस्ट के नजदीक माउंट ल्होत्से और माउंट नुपत्से के इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया। नेपाली सेना ने एक बयान में बताया कि इस सफाई का उद्देश्य हिमालय को प्रदूषण से बचाने और संवेदनशील ऊंचे इलाकों को गंदगी से बचाना है। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पहाड़ों पर प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन गया है।
दो महीने पहले शुरू हुआ था अभियान
नेपाल की सेना ने जब दो महीने पहले यानी 11 अप्रैल को यह सफाई अभियान शुरू किया था, उस वक्त हिमालय से 10 टन कचरा लाने का लक्ष्य रखा गया था। नेपाली सेना के मेजर आदित्य कार्की के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने यह अभियान शुरू किया था और सेना की इस टीम की मदद के लिए 18 सदस्यों की एक शेरपा टीम भी साथ रही। नेपाल की सेना के प्रमुख प्रभु राम शर्मा ने एवरेस्ट पर सफाई अभियान चलाने वाली टीम को बधाई दी। इस टीम के 55 दिवसीय अभियान के समापन पर टीम सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान अभियान में शामिल टीम को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
नेपाल सेना ने, नेपाल के वन मंत्रालय, पर्यटन विभाग और पर्वतारोही एसोसिएशन के साथ मिलकर अभियान चलाया। एवरेस्ट के सफाई अभियान से बीते चार वर्षों में 120 पर्वतारोहियों के शव और 180 मीट्रिक टन हटाया गया है।