फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Plane Crash: Wreckage of missing Nepalese plane found, search operation resumes after snowfall stops

Nepal Plane Crash: लापता नेपाली विमान में सवार सभी 22 लोगों के मारे जाने की आशंका, 21 शव मिले

Mon, 30 May 2022 04:56 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 30 May 2022 04:56 PM IST
सार

आरंभिक जांच के अनुसार किसी यात्री के जिंदा बचने की संभावना नहीं है। हालांकि, आधिकारिक बयान बाद में जारी किया जाएगा।बचाव दल ने विमान के मलबे से 16 शव निकाल लिए हैं।

विज्ञापन
Nepal Plane Crash: Wreckage of missing Nepalese plane found, search operation resumes after snowfall stops
मुस्तांग जिले में दिखा तारा एयरलाइंस के लापता विमान का मलबा - फोटो : ANI

विस्तार

खराब मौसम के बीच नेपाल की सेना ने मुस्तांग जिले में रविवार सुबह लापता विमान का मलबा सोमवार को खोज निकाला। नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फणींद्र मणि पोखरेल ने सोमवार सुबह बताया कि विमान में सवार सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। इस विमान पर चार भारतीय नागरिकों समेत कुल 22 लोग सवार थे। 

विज्ञापन


आरंभिक जांच के अनुसार किसी यात्री के जिंदा बचने की संभावना नहीं है। हालांकि, आधिकारिक बयान बाद में जारी किया जाएगा। उधर, नेपाल के नागरिक विमानन प्राधिकरण के अनुसार मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अब तक 21 शव निकाले जाने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार शवों की हालत इतनी खराब है कि उनकी पहचान मुश्किल है। 
विज्ञापन


नेपाल की 'तारा एयर' के ट्विन ऑटर 9एन-एईटी विमान ने रविवार सुबह पोखरा से सुबह 09.55 बजे उड़ान भरी थी। नेपाल के पुलिस इंस्पेक्टर राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। तमांग ने बताया कि कुछ शवों की पहचान मुश्किल है। नेपाली सेना ने सोमवार सुबह वह जगह ढूंढ निकाली, जहां यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। सेना के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा राहत और बचाव दल ने विमान के दुर्घटना स्थल का पता लगा लिया है। तारा एयर का 9 एनएईटी डबल इंजिन विमान रविवार को पहाड़ी जिले में लापता होने के कुछ घंटे बाद मुस्तांग जिले के कोवांग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि विमान का संपर्क मुस्तांग के लेटे इलाके में पहुंचने के बाद टूट गया था। जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी राम कुमार दानी ने एएनआई को बताया कि टिटी के स्थानीय लोगों ने हमें फोन किया और बताया कि एक असामान्य आवाज सुनी है जैसे कि कोई धमाका हुआ हो।

लामचे नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हुआ
स्थानीय लोगों द्वारा नेपाल सेना को दी गई जानकारी के अनुसार तारा एयर का यह विमान लामचे नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने कहा कि कल बर्फबारी के कारण रोके जाने के बाद तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया है। रविवार को मुस्तांग जिले में बर्फबारी होने के कारण विमान को तलाशने में जुटे सभी हेलिकॉप्टरों को वापस बुला लिया गया था।





पायलट कैप्टन के फोन को ट्रैक किया
खास बात यह है कि विमान की लोकेशन का पता विमान के पायलट के फोन को ट्रैक करके लगाया गया है। नेपाल टेलीकॉम ने ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) नेटवर्क के जरिए पायलट कैप्टन प्रभाकर घिमिरे के फोन को ट्रैक किया था।

चार भारतीय थे विमान पर सवार
एयरलाइन के एक प्रवक्ता सुदर्शन बारतुला ने कहा कि लापता विमान पर चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली नागरिक सवार थे। इनके अलावा तीन नेपाली क्रू मेंबर भी विमान में थे। चार भारतीय नागरिकों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, ऋतिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में हुई है। इस विमान को जोमसोम एयरपोर्ट पर सुबह 10.15 बजे पहुंचना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed