{"_id":"5dd9d86c8ebc3e54807c45cf","slug":"nepal-and-india-will-stop-infiltration-from-third-country-many-important-points-also-agreed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल और भारत तीसरे देश से होने वाली घुसपैठ रोकेंगे, कई अहम बिंदुओं पर भी बनी सहमति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल और भारत तीसरे देश से होने वाली घुसपैठ रोकेंगे, कई अहम बिंदुओं पर भी बनी सहमति
Sun, 24 Nov 2019 06:40 AM IST
संजीव कुमार झा
अतुल मिश्र, अमर उजाला
अतुल मिश्र, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 24 Nov 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
KP Sharma Oli
नेपाल और भारत के बीच कई बिंदुओं पर सहमति बनी है। जिसमें ‘नो-मेंस लैंड’ क्षेत्र में नियमित गस्ती और एक वर्ष के भीतर संयुक्त सुरक्षा अभ्यास करने पर सहमति बनी है। इस दौरान नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) व भारत के सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के बीच आठ बिंदुओं के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन
नेपाल के एपीएफ के महानिरीक्षक शैलेंद्र खनाल और एसएसबी के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्र के बीच हुई सहमति में दशगजा (नो-मेंस लैंड) में नियमित संयुक्त गस्ती, संयुक्त सुरक्षा अभ्यास, आतंकवाद, सीमा अपराध नियंत्रण और आपस में सूचना आदान प्रदान आदि बिंदुओं पर सहमति बनी।
विज्ञापन
इससे पहले दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच नियमित रूप में सुरक्षा अभ्यास नही हुआ है। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता सूरज कुमार श्रेष्ठ के अनुसार नेपाल और भारतीय सीमा में तीसरे देश से हो सकने वाले घुसपैठ और अनधिकृत आवाजाही पर नियंत्रण करने पर भी सहमति हुई है। इससे आतंकवाद और सीमा अपराध नियंत्रण में सहयोग होगा ।
विज्ञापन