{"_id":"63bcbe397dd7e63fee3623e8","slug":"ned-price-said-us-announces-usd-100-million-for-pakistan-flood-recovery-and-reconstruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Flood: बाढ़ से उबरने और पुनर्निर्माण के लिए पाक को मदद, अमेरिका ने किया 10 करोड़ डॉलर देने का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan Flood: बाढ़ से उबरने और पुनर्निर्माण के लिए पाक को मदद, अमेरिका ने किया 10 करोड़ डॉलर देने का एलान
Tue, 10 Jan 2023 07:08 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 10 Jan 2023 07:08 AM IST
सार
एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेड प्राइस ने कहा कि नई वित्तीय सहायता का उपयोग बाढ़ से सुरक्षा और रोगों के नियंत्रण के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय सहायता में निगरानी, आर्थिक विकास, स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु-स्मार्ट कृषि, खाद्य सुरक्षा और बुनियादी ढांचा पुनर्निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में पिछले साल आए विनाशकारी बाढ़ से उसे उबरने और पुनर्निर्माण के लिए अमेरिका ने अतिरिक्त 100 मिलियन (10 करोड़) अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की है। कुल अमेरिकी योगदान 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेड प्राइस ने कहा कि नई वित्तीय सहायता का उपयोग बाढ़ से सुरक्षा और रोगों के नियंत्रण के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय सहायता में निगरानी, आर्थिक विकास, स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु-स्मार्ट कृषि, खाद्य सुरक्षा और बुनियादी ढांचा पुनर्निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा, फंडिंग में शरणार्थी-मेजबान क्षेत्रों में बाढ़ राहत और रिकवरी प्रयासों का समर्थन करने के लिए मानवीय सहायता शामिल है।
विज्ञापन
नेड प्राइस ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज अमेरिका ने रिकवरी और पुनर्निर्माण के लिए अतिरिक्त 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की है, जिससे हमारा कुल योगदान 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है।
विज्ञापन
नेड प्राइस ने जोर देकर कहा कि अमेरिकी सरकार ने बाढ़ से निपटने, खाद्य सुरक्षा, आपदा तैयारी और क्षमता निर्माण प्रयासों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पाकिस्तान के साथ निकटता से काम किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की रिकवरी और पुनर्निर्माण एक सतत प्रक्रिया होगी और अमेरिका अधिक "जलवायु-लचीला भविष्य" बनाने के अपने प्रयासों में इस्लामाबाद का समर्थन करना जारी रखेगा।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, नौ जनवरी को पाकिस्तान को 'जलवायु अनुकूल पाकिस्तान' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विनाशकारी बाढ़ से उबरने में मदद के लिए नौ बिलियन अमेरिकी डालर से अधिक की सहायता राशि प्राप्त हुई है।
जलवायु अनुकूल पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सह-मेजबानी संयुक्त राष्ट्र और पाकिस्तानी सरकार ने जिनेवा में की थी। डॉन की खबर के मुताबिक, सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पिछले साल आए विनाशकारी बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण में पाकिस्तान का समर्थन करने का आग्रह किया था। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पिछले साल देश में आई बाढ़ से हुए नुकसान से उबरने में मदद के लिए पाकिस्तान से बड़े पैमाने पर समर्थन मांगा।