{"_id":"5ec477738ebc3e906d3ce939","slug":"nearly-13-percent-museums-in-world-may-never-reopen-warns-un-amid-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 संकट: विश्व में करीब 13 प्रतिशत संग्रहालय शायद कभी न खुल पाएं, संयुक्त राष्ट्र ने चेताया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोविड-19 संकट: विश्व में करीब 13 प्रतिशत संग्रहालय शायद कभी न खुल पाएं, संयुक्त राष्ट्र ने चेताया
Wed, 20 May 2020 05:48 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 20 May 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी ने कोरोना संकट को देखते हुए आगाह किया है कि हो सकता है विश्व में 13 प्रतिशत संग्रहालय कभी दोबारा ना खुलें। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण विश्वभर में करीब 90 प्रतिशत संग्रहालय अभी बंद हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (सोमवार को) पर संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) और अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद (आईसीओएम) द्वारा जारी किए दो अध्ययनों में कहा गया है कि कोविड-19 का संग्रहालयों पर काफी असर पड़ा है, करीब 90 प्रतिशत या 85 हजार से अधिक संस्थान लंबे समय से बंद हैं।
विज्ञापन
वहीं अफ्रीका और छोटे द्वीपों पर स्थित विकासशील देशों (एसआईडीएस) में केवल पांच प्रतिशत ही दर्शकों को ऑनलाइन सामग्री मुहैया करा सकते हैं। एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘विश्वभर में करीब 13 प्रतिशत संग्रहालय शायद कभी दोबारा नहीं खुलेंगे।’
विज्ञापन
दोनों अध्ययन संग्रहालय और संग्रहालय संस्थानों पर कोविड-19 के प्रभाव का आकलन करने के लिए किए गए। इसमें कई देशों के लोगों और संग्रहालय पेशेवरों को भी शामिल किया गया।