फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nawaz sharif's wife kulsum dead body reached pakistan,burial today

नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम का पार्थिव शरीर पहुंचा पाकिस्तान,आज शाम होंगी सुपुर्दे खाक

Fri, 14 Sep 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
nawaz sharif's wife kulsum dead body reached pakistan,burial today
कुलसुम नवाज

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह लंदन से लाहौर पहुंचा गया। उन्हें आज शाम दफनाया जाना है। पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन के एक विमान में उनका पार्थिव शरीर यहां लाया गया।

विज्ञापन


‘जियो टीवी’ की खबर के अनुसार विमान ‘अल्लामा इकबाल अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे’ पर सुबह पौने सात बजे (स्थानीय समयानुसार) यहां उतरा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को शरीफ के लाहौर स्थित आवास ‘जाटी उमरा’ ले जाया गया। लंबे समय तक कैंसर की बीमारी से लड़ने के बाद कुलसुम ने मंगलवार को लंदन के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। उनकी उम्र 68 वर्ष थी।
विज्ञापन


नवाज के छोटे भाई एवं पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ, बेगम कुलसुम की बेटी आस्मा, उनके पोते जायद हुसैन शरीफ सहित परिवार के 11 अन्य सदस्य उनके पार्थिव शरीर के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसुम के दोनों बेटे हसन और हुसैन नवाज अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए पाकिस्तान नहीं लौटे हैं। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान की जवाबदेही अदालत दोनों को फरार घोषित किया हुआ है।

कुलसुम के जनाजे की नमाज ‘जाटी उमरा’ के पास स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे ‘शरीफ मेडिकल सिटी’ में अदा की जाएगी।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘उनके लिए रस्म-ए-कुल (प्रार्थना) रविवार को अस्र और मगरिब के बीच अदा की जाएगी।’ पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ अभी ‘जाटी उमरा’ में पहुंचे लोगों से मिल रहे हैं।

शरीफ, उनकी बेटी मरियम, उनके दामाद कैप्टन एम सफदर को कुलसुम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पेरोल पर रावलपिंडी की अडियाला जेल से रिहा किया गया है। उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में एक जवाबदेही अदालत ने जुलाई में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।


इस बीच, पंजाब गृह विभाग ने शरीफ की पेरोल अतिरिक्त पांच दिन 12 सितंबर (शाम चार बजे) से 17 सितंबर (शाम चार बजे) तक बढ़ाने के संबंध में एक अधिसूचना जारी की। गुरुवार को हजारों लोगों ने लंदन की रीजेंट पार्क मस्जिद में कुलसुम के जनाजे की नमाज पढ़ी। उन्होंने नारे लगाए ‘हम लोकतंत्र की मां को सलाम करते हैं।’ 

लंदन में नमाज-ए-जनाजा के दौरान उनके बेटे हसन और हुसैन, नवाज के भाई शहबाज शरीफ, पूर्व मंत्री चौधरी निसार और इशाक डार भी वहां मौजूद थे।
(इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed