{"_id":"5c97b70bbdec22146d707529","slug":"nawaz-sharif-health-condition-worsened-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान कोर्ट ने नवाज शरीफ को इलाज के लिए दी जमानत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान कोर्ट ने नवाज शरीफ को इलाज के लिए दी जमानत
Tue, 26 Mar 2019 09:00 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Tue, 26 Mar 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को राहत देते हुए, मंगलवार को पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री को चिकित्सकीय आधार पर छह सप्ताह की जमानत दी है। 69 वर्षीय शरीफ, अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में पिछले साल दिसंबर से लाहौर की कोट लखपत जेल में 7 साल कैद की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के एक फैसले के खिलाफ इस महीने की शुरुआत में एक अपील दायर की थी। न्यायालय ने 25 फरवरी को चिकित्सा के आधार पर उनकी जमानत की अपील को खारिज कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया कि इस अवधि के दौरान नवाज देश से बाहर नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन