फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nawaz Sharif delivers first televised address despite ban

Pakistan: पाबंदी के बाद भी नवाज शरीफ ने दिया टीवी पर भाषण, भाई शहबाज हैं पाक पीएम, मिली अघोषित छूट

Tue, 30 Aug 2022 03:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहोर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहोर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 30 Aug 2022 03:37 PM IST
सार

72 साल के नवाज शरीफ 2019 में इलाज का बहाना बनाकर रफूचक्कर हो गए थे। वे अभी ब्रिटेन में रह रहे हैं। दोषी व भगोड़ा घोषित किए जाने के कारण पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (PEMRA) ने उन पर प्रसारण पाबंदियां लगा दी थीं। 

विज्ञापन
Nawaz Sharif delivers first televised address despite ban
नवाज शरीफ - फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने पाबंदी के बाद भी बीते तीन सालों में पहली बार टेलीविजन पर भाषण दिया। भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद उनके भाषणों पर रोक लगा दी गई थी। अब चूंकि, उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ पाक पीएम हैं तो कम से कम उन्हें यह राहत तो मिल ही सकती है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार 72 साल के नवाज शरीफ 2019 में इलाज का बहाना बनाकर रफूचक्कर हो गए थे। वे अभी ब्रिटेन में रह रहे हैं। दोषी व भगोड़ा घोषित किए जाने के कारण पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (PEMRA) ने उन पर प्रसारण पाबंदियां लगा दी थीं। 
विज्ञापन


रविवार को दियाा संक्षिप्त भाषण
तीन बार के प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बड़े भाई नवाज शरीफ ने रविवार को टीवी पर एक संक्षिप्त भाषण दिया। इसमें नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक भावुक अपील की।  बाढ़ ने पूरे पाकिस्तान पर कहर बरपाया है। शरीफ ने टीवी भाषण में लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत वर्ष किया था भगोड़ा घोषित
नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) वर्तमान में गठबंधन सरकार चला रही है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने नवाज शरीफ को पिछले साल 24 जून को भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों में अदालत में पेश नहीं होने पर भगोड़ा घोषित किया था। इससे पहले नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के दो मामलों - एवेनफील्ड और अल-अजीजिया में 10 साल और 7 साल की सजा सुनाई गई थी। हाईकोर्ट ने जहां एवेनफील्ड मामले में शरीफ की जेल की सजा को निलंबित कर दिया, वहीं पीएमएल-एन के प्रमुख ने खराब स्वास्थ्य आधार पर अन्य मामले में जमानत ले ली। इससे उनके विदेश जाने का रास्ता साफ हो गया था। 


स्वदेश लौटने की मिल सकती है छूट
पाकिस्तान में अटकलें हैं कि छोटे भाई व पाक पीएम शहबाज शरीफ पूर्व पीएम नवाज शरीफ को स्वदेश लौटने के लिए कुछ नियमों में छूट दे सकते हैं। सत्तारूढ़ पार्टी ने भी नवाज शरीफ के सितंबर तक स्वदेश लौटने के संकेत दिए हैं। कुछ समय बाद उनके खिलाफ लंबित मामले वापस भी लिए जा सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed