फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nawaz Sharif accuse army chief bajwa of toppling his govt pressuring judiciary imran khan opposition

पाक: नवाज शरीफ ने सेना प्रमुख बाजवा पर फिर साधा निशाना, कहा- आपने मेरी सरकार गिराई

Sat, 17 Oct 2020 10:22 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 17 Oct 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif accuse army chief bajwa of toppling his govt pressuring judiciary imran khan opposition
नवाज शरीफ (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को देश के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पर उनकी सरकार को गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने सेना प्रमुख पर न्यायापालिका पर दवाब बनाने और 2018 के चुनाव में वर्तमान की इमरान खान सरकार को स्थापित करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


शरीफ ने यह बातें लंदन से वीडियो लिंक के माध्यम से विपक्षी दलों द्वारा आयोजित हजारों लोगों की एक सभा में कहीं। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए पूर्वी शहर गुजरांवाला में देशव्यापी विरोध अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन



शरीफ ने इस सभा में कहा, ‘जनरल कमर जावेद बाजवा, आपने हमारी सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया, जो अच्छी तरह से काम कर रही थी और देश और राष्ट्र को अपनी इच्छा के अनुसार बदल दिया।’ 2018 के चुनाव के बाद हुई यह सबसे बड़ी सभा थी। पूर्व प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के प्रमुख पर उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रचने में शामिल होने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अखबार में विज्ञापन के जरिए नवाज शरीफ को जारी किया समन

नौ प्रमुख विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने के लिए पिछले महीने पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) नामक एक संयुक्त मंच का गठन किया है। शरीफ, जिनकी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) मुख्य विपक्षी पार्टी है, को 2017 में उच्चतम न्यायालय ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था। वे चिकित्सा उपचार के लिए नवंबर में लंदन के लिए रवाना हो गए थे।


पाकिस्तानी सेना ने राजनीति में किसी भी तरह के हस्तक्षेप की बात को नकारा है। शरीफ की बेटी मरियम नवाज और बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो ने भी सभा को संबोधित किया। दोनों ने खान सरकार की आलोचना की। उन्होंने उनपर खराब शासन और अर्थव्यवस्था का कुप्रबंधन करने का आरोप लगाया।

खान सरकार के खिलाफ विरोध ऐसे समय पर हो रहा है जब पाकिस्तान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इसकी मुद्रास्फीति दो अंकों के साथ नकारात्मक पर पहुंच गई है। सभा के वक्ताओं ने खान के इस्तीफे और राजनीति में सैन्य हस्तक्षेप को समाप्त करने का आह्वान किया। देश में 2023 में आम चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed