फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nato summit Allies says Ukraine can join military alliance when conditions are met Zelenskyy slams

NATO: नाटो सदस्यता के लिए यूक्रेन की दावेदारी पर मतभेद, स्टोलटेनबर्ग ने कहा, रूसी हमलों के खिलाफ और देंगे मदद

Wed, 12 Jul 2023 05:55 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, विलनियस/स्टॉकहोम
एजेंसी, विलनियस/स्टॉकहोम Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 12 Jul 2023 05:55 AM IST
सार

उत्तरी अटलांटिक गठबंधन से जुड़े देशों (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन को सदस्यता की राह पर एक सकारात्मक संदेश मिलेगा। गठबंधन के नेता रूसी हमले के नतीजों को लेकर एक साथ मिलेंगे।

विज्ञापन
Nato summit Allies says Ukraine can join military alliance when conditions are met Zelenskyy slams
Nato summit - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वीडन को नाटो के सदस्य देशों में शामिल होने की तुर्किये से मंजूरी मिलने के बाद इस देश को सभी की सहमति मिल गई है, लेकिन यूक्रेन की दावेदारी पर गठबंधन देशों में मतभेद उभरकर सामने आए हैं। नाटो की नजरें यूक्रेन की दावेदारी पर टिकी हैं, लेकिन मतभेदों के चलते इसका फिलहाल सदस्य बनना मुश्किल दिख रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उनके देश की एंट्री न होने के चलते इसे नाटो की ‘एब्सर्डज’ योजना कहा।

विज्ञापन


हालांकि उत्तरी अटलांटिक गठबंधन से जुड़े देशों (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन को सदस्यता की राह पर एक सकारात्मक संदेश मिलेगा। गठबंधन के नेता रूसी हमले के नतीजों को लेकर एक साथ मिलेंगे। स्टोलटेनबर्ग ने कहा, कीव को ज्यादा सैन्य मदद मिलेगी और गठबंधन के साथ सहयोग के एक नए प्रारूप में शामिल होने के लिए औपचारिक शर्तों में ढील दी जाएगी। उन्होंने शिखर सम्मेलन की मेजबानी से कुछ घंटे पहले कहा, मुझे विश्वास है कि यह यूक्रेन और सदस्यता के लिए आगे का रास्ते पर एक सकारात्मक व मजबूत संदेश देगा।
विज्ञापन


दरअसल, तुर्किये लंबे समय से स्वीडन की नाटो सदस्यता का विरोध करता रहा था लेकिन उसके मतभेद खत्म होते हई नाटो में नई ऊर्जा आ गई है। इसे देखते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ज्यादातर नाटो देशों से यूक्रेन के साथ खड़े होने के चलते उम्मीद जताई थी कि वे कीव को ‘डि फैक्टो मेंबर’ की मान्यता देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीडन पर सारे सदस्य रजामंद
विलनियस में अर्दोआन और स्वीडिश पीएम उल्फ क्रिस्टरसन के साथ बातचीत के बाद, नाटो महासचिव स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि तुकिये आगे बढ़ने पर सहमत हो गया है। मुझे यह बताते हुए खुशी है कि राष्ट्रपति अर्दोआन स्वीडन की नाटो सदस्यता पर सहमत हुए हैं। यह एक ऐतिहासिक दिन है। अब सभी सदस्य इस मुद्दे पर राजी हैं।

रूसी एटमी रुख में बदलाव नहीं होगा : नाटो
नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि नाटो ने बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करने की घोषणा के बावजूद रूस के परमाणु रुख में कोई बदलाव नहीं देखा है। रूस की परमाणु बयानबाजी लापरवाह और खतरनाक है। नाटो सहयोगी बारीकी से निगरानी कर रहे हैं कि रूस क्या कर रहा है। अब तक रूसी परमाणु तैनाती की स्थिति में कोई बदलाव न देखने के चलते हम सतर्क रहेंगे।


यूक्रेन को नाटो का समर्थन
नाटो देश यूक्रेन के साथ खड़े हैं। अमेरिका ने हाल ही में यूक्रेन को क्लस्टर बम देने की घोषणा की है। हालांकि अमेरिकी घोषणा सवालों के घेरे में है क्योंकि 100 से अधिक देशों ने क्लस्टर बमों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसे मानवता के लिए खतरा माना जाता है। इसके अमेरिका 31 अब्राम्स टैंक, ब्रिटेन 14 चैलेंजर-2 टैंक, जर्मनी 18 लेपर्ड-2 टैंक और अन्य नाटो देश दर्जनों हथियार यूक्रेन को भेज रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि सभा कीव की सदस्यता पर सकारात्मक संदेश देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed