फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NATO chief Jens Stoltenberg says Russia can do biological attack we will supply weapons to Ukraine after an emergency meeting news in Hindi

Ukraine Russia War: नाटो महासचिव बोले, यूक्रेन पर जैविक हमला कर सकता है रूस, उपलब्ध कराएंगे जरूरी हथियार

Thu, 24 Mar 2022 08:50 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 24 Mar 2022 08:50 PM IST
सार

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) की आपात बैठक के बाद नाटो महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने अपने भविष्य और आजादी के लिए असाधारण बहादुरी और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करने के लिए यूक्रेनी नागरिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नाटो रूस पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाना जारी रखेगा।

विज्ञापन
NATO chief Jens Stoltenberg says Russia can do biological attack we will supply weapons to Ukraine after an emergency meeting news in Hindi
नाटो महासचिव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच लगभग एक महीने से चल रहे युद्ध को लेकर गुरुवार को नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) ने एक आपातकालीन बैठक की। बैठक के बाद नाटो महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि हम इसलिए चिंतित हैं क्योंकि रूस यह बहाना बनाकर कि नाटो बायोलॉजिकल हमले की तैयारी कर रहा है, वह यूक्रेन पर ऐसा हमला कर सकता है। 

विज्ञापन


स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह विवाद की प्रकृति को बदल देगा। इसका असर केवल यूक्रेन पर ही नहीं बल्कि नाटो देशों पर भी पड़ेगा। नाटो के सदस्य देश ऐसे हमलों का सामना करने के लिए यूक्रेन को जरूरी हथियारों की आपूर्ति करने पर सहमत हुए हैं। हमने अपने केमिकल, बायोलॉजिकल और न्यूक्लियर रक्षा तत्वों को सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन


नाटो महासचिव ने इस दौरान चीन को भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि चीन के लिए हमारा संदेश यह है कि उसे बाकी दुनिया के साथ शामिल होना चाहिए और इस अकारण व गैरकानूनी युद्ध के लिए रूस की निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन को न तो आर्थिक रूप से और न ही सैन्य रूप से रूस को किसी तरह की कोई मदद उपलब्ध करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन संकट को समाप्त करने के लिए चीन को रूस पर अपने उल्लेखनीय प्रभाव का उपयोग करना चाहिए न कि इस अमानवीय कृत्य में रूस का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन को रूस के युद्ध प्रयासों का समर्थन करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन रूसी हमले के लिए आर्थिक या सैन्य मदद न उपलब्ध कराए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed