फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NATO chief Jens Stoltenberg said that We must be prepared for bad news related to Ukraine

NATO: 'हमें यूक्रेन से जुड़ी बुरी खबर के लिए तैयार रहना चाहिए', नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने की यह बात

Sun, 03 Dec 2023 10:15 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बर्लिन Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 03 Dec 2023 10:15 PM IST
सार

यूक्रेन और रूस युद्ध को लेकर नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि  हमें अच्छे और बुरे दोनों समय में यूक्रेन का समर्थन करना होगा। यहां पढ़ें....

विज्ञापन
NATO chief Jens Stoltenberg said that We must be prepared for bad news related to Ukraine
नाटो के प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को लेकर नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने बड़ा बयान दिया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, नाटो को बुरी खबरों के लिए भी तैयार रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा, हमें अच्छे और बुरे दोनों समय में यूक्रेन का समर्थन करना होगा।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक, नाटो देशों की असमर्थता को स्वीकार करते हुए गोला बारूद उत्पादन बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। हालांकि उन्होंने यूक्रेन की गंभीर स्थिति के बावजूद विशिष्ट कार्रवाई के सुझाव से किनारा किया। उन्होंने यूरोपीय रक्षा उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी बात की। वहीं नाटो प्रमुख ने कहा, युद्ध स्वाभाविक रूप से अप्रत्याशित होते हैं। हम साफतौर पर जानते हैं कि जितना अधिक हम यूक्रेन का समर्थन करेंगे, युद्ध उतना ही जल्द समाप्त होगा। 
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध पर रूसी राष्ट्रपति ने अजीबोगरीब बयान दिया था। शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी महिलाओं से अपील की है कि वह आठ या उससे अधिक बच्चों को जन्म दें। पुतिन के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया में तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन बोले, परिवार बढ़ाने की परंपरा को बढ़ाना होगा
एक कार्यक्रम में व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि हमारे कई जातीय समूहों ने पांच या उससे ज्यादा बच्चे वाले परिवार की परंपरा को बनाए रखा है। साथ ही पुतिन ने कहा कि आइए याद रखें कि रूसी परिवारों, हमारी कई दादी और परदादी के पास सात, आठ या इससे भी अधिक बच्चे थे। आइए हम मिलकर उस पररंपराओं को संरक्षित और पुनर्जीवित करें। परिवार सिर्फ राज्य और समाज की नींव नहीं है, यह एक आध्यात्मिक घटना है, नैतिकता का स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed