फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA spacecraft started six year journey to asteroid covered with rare metal

NASA: नासा का यान दुर्लभ धातु से ढके एस्टेरॉयड की छह साल की यात्रा पर रवाना, नई खोज के लिए वैज्ञानिक उत्साहित

Sat, 14 Oct 2023 12:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 14 Oct 2023 12:28 AM IST
सार

स्पेसएक्स ने नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से तड़के इस अंतरिक्ष यान को लॉन्च किया। इस अंतरिक्ष यान का नाम साइकी उस क्षुत्रग्रह के नाम ही रखा गया है, जिसकी जांच पड़ताल के लिए उसे छोड़ा गया है।

विज्ञापन
NASA spacecraft started six year journey to asteroid covered with rare metal
नासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नासा का साइकी अंतरिक्ष यानी एक दुर्लभ धातु से ढके क्षुद्रग्रह (एस्टेरॉयड) की छह साल की यात्रा पर शुक्रवार को रवाना हुआ। अधिकांश क्षुद्रग्रह चट्टानी या बर्फीले होते हैं। किसी धातु वाले ग्रह की जांच पड़ताल के लिए यह पहला अभियान है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह क्षुद्रग्रह किसी प्रारंभिक ग्रह से टूटे हुए हिस्से का अवशेष हो सकता है। इससे अन्वेषण यात्रा से पृथ्वी के साथ ही अन्य चट्टानी ग्रहों के दुर्गम केंद्रों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन

स्पेसएक्स ने नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से तड़के इस अंतरिक्ष यान को लॉन्च किया। इस अंतरिक्ष यान का नाम साइकी उस क्षुत्रग्रह के नाम ही रखा गया है, जिसकी जांच पड़ताल के लिए उसे छोड़ा गया है। दशकों तक चट्टान, बर्फ और गैस से भरी सुदूर दुनिया का पता लगाने के बाद नासा धातु से लिपटे ग्रह के बारे में जानने के लिए उत्साहित है। धातु से लिपटे अब तक कुल नौ क्षुद्रग्रहों का पता चला है, जिनमें से साइकी सबसे बड़ा है। यह मंगल और बृहस्पति के बीच मुख्य क्षुद्रग्रह बेल्ट के बाहरी हिस्से में लाखों अन्य चट्टान वाले क्षुद्रग्रहों के साथ परिक्रमा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed