{"_id":"61851f7125c3d53cbe35ee9e","slug":"nasa-shares-photo-of-milky-way-wishing-happy-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2021: नासा ने कुछ इस तरह दी दिवाली की बधाई, रोशनी के त्योहार पर पोस्ट की ये खास तस्वीर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Diwali 2021: नासा ने कुछ इस तरह दी दिवाली की बधाई, रोशनी के त्योहार पर पोस्ट की ये खास तस्वीर
Fri, 05 Nov 2021 05:41 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 05 Nov 2021 05:41 PM IST
सार
रोशनी के पर्व दिवाली पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें तो खूब देखने को मिलीं लेकिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए जो तस्वीर पोस्ट की है वह सबसे अलग है।
विज्ञापन
नासा ने मिल्की वे आकाशगंगा की तस्वीर पोस्ट कर दी दिवाली की बधाई
- फोटो : instagram.com/nasa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगभग दो साल तक कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के साये में गुजारने के बाद इस बार दिवाली का जोश पूरे देश में देखने को मिला। जगह-जगह रंगबिरंगी रोशनी से सजावट की गई और सोशल मीडिया पर दिवाली की तस्वीरों की भी खूब धूम रही। फेसबुक हो, इंस्टाग्राम हो या व्हाट्सएप या फिर दूसरा कोई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, हर जगह दिवाली पर्व से जुड़ी पोस्ट की भरमार देखने को मिली।
विज्ञापन
दिवाली की बात हो और अंतरिक्ष से भारत की रोशनी से जगमगाती फर्जी तस्वीर की बात न हो, ऐसा बहुत मुश्किल है। लगभग हर बार ही एक तस्वीर ऐसी सामने आती है जिमसें रोशनी से जगमगाता भारत का नक्शा दिखता है और दावा होता है कि यह तस्वीर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से जारी की गई है। हालांकि, इस बार नासा ने दिवाली की बधाई देते हुए असल में एक तस्वीर पोस्ट की है।
विज्ञापन
नासा ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की। लेकिन यह तस्वीर दिवाली पर रोशनी से जगमगाते भारत के नक्शे की नहीं बल्कि हमारी आकाशगंगा मिल्कीवे की थी। हब्बल टेलीस्कोप से ली गई इस तस्वीर में मिल्की वे के केंद्र में स्थित रंगीन तारे दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर कुछ ऐसी प्रतीत होती है मानो अंतरिक्ष में भी दिवाली पर्व मनाया जा रहा हो।
विज्ञापन