फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA reveals first image from James Webb Space Telescope

NASA: नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से ली गई ब्रह्मांड की पहली रंगीन छवि आई सामने

Wed, 13 Jul 2022 12:32 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 13 Jul 2022 12:32 AM IST
सार

राष्ट्रपति बाइडन ने वेब की पहली छवि में से एक को जारी किया है और कहा कि यह ब्रह्मांड का अब तक का सबसे गहरा दृश्य है।

विज्ञापन
NASA reveals first image from James Webb Space Telescope
रंगीन आकाशगंगा - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया के सबसे बड़े व शक्तिशाली अंतरिक्ष दूरबीन ‘जेम्स वेब टेलीस्कोप’ द्वारा ली गई ब्रह्मांड की पहली तस्वीर जारी हुई है। नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने कहा, तस्वीर में जो रोशनियां दिख रही हैं उनमें से कम से कम एक 13 अरब साल पहले की है, यानी बिग बैंग से 80 करोड़ साल बाद की। 

विज्ञापन


अब तक देखे गए ब्रह्मांड की उच्चतम-रिजॉल्यूशन वाली तस्वीर को राष्ट्रपति जो बाइडन ने नासा के प्रशासक बिल नेल्सन की मौजूदगी में जारी किया। नासा का कहना है कि यह ब्रह्मांड की अब तक की सबसे दूरस्थ, सबसे विस्तृत तस्वीर है जिसमें ऐसी आकाशगंगा भी दिख रही हैं। इनके प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में अरबों वर्ष लगते हैं।
विज्ञापन


बाइडन ने कहा, ये तस्वीरें दुनिया को बताएंगी कि अमेरिका बड़े काम कर सकता है और कुछ भी हमारी क्षमताओं से बाहर नहीं है। इनसे ब्रह्मांड को देखने का तरीका बदलेगा। इस दौरान नेल्सन ने कहा, यह तस्वीर 4.6 अरब साल पुराने तारा समूह एसएमएसीएस 0723 की है। तारों के इस समूह का कुल भार गुरुत्वाकर्षण लेंस की तरह काम करता है और इसके पीछे मौजूद आकाशगंगाओं से आ रहे प्रकाश को फैला देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ अरब डॉलर से बना टेलीस्कोप
जेम्स वेब टेलीस्कोप 9 अरब डॉलर से बना है और यह अब तक का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली टेलीस्कोप है जिसे अंतरिक्ष में भेजा गया है। इस टेलीस्कोप को बनाया ही हमारी आकाशगंगा के बाहर फैले असीमित ब्रह्मांड में झांकने के मकसद से गया है। जेम्स वेब को नॉर्थरोब ग्रुमैन कॉर्प नामक कंपनी ने बनाया है जो एयरोस्पेस उपकरण बनाती है।

रोशनियों का हर बिंद हजारों आकाशगंगाओं का समूह
नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने कहा, ब्रह्मांड की शुरुआत एक विशाल धमाके यानी बिग-बैंग से 13.8 अरब साल पहले हुई मानी जाती है। उन्होंने कहा कि जेम्स वेब ने जो तस्वीरें ली हैं उनमें नजर आ रहा रोशनियों का हर बिंदु हजारों आकाशगंगाओं का समूह है और यह वैसा ही है जैसे चावल के एक दाने को हम एक बांह की दूरी से देख रहे हों।


सबसे ताकतवर जेम्स वेब
जेम्स वेब ने 30 साल पुराने हबल टेलीस्कोप की जगह ली है और अपने पूर्ववर्ती से यह लगभग 100 गुना ज्यादा ताकतवर है। इसके प्रकाश सोखने वाली क्षमता कहीं ज्यादा व्यापक है। इस कारण यह ज्यादा दूर स्थित चीजों को भी देख पाता है। वेब ने शुरुआत में जिन पांच जगहों की तस्वीरें ली हैं उनके बारे में वैज्ञानिकों को पहले से जानकारी थी। इनमें दो गैसों के विशाल बादल हैं जो नए तारों के निर्माण के दौरान हुए विस्फोटों से बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed