फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA Perseverance rover is moving on Mars Makes A Short But Significant Trip

नासा का मिशन मंगल: पर्सिवियरेंस रोवर ने सतह पर तय की 21 फीट की दूरी

Sun, 07 Mar 2021 02:05 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, केप कैनावेरल
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, केप कैनावेरल Published by: देव कश्यप Updated Sun, 07 Mar 2021 02:05 AM IST
सार

  • 15 किलोमीटर की दूरी आगामी दो वर्षों में तय करेगा पर्सिवियरेंस रोवर।
  • 1970 के बाद नासा का यह पहला मिशन, मंगल पर तलाशेगा जीवन।

विज्ञापन
NASA Perseverance rover is moving on Mars Makes A Short But Significant Trip
Perseverance rover on the surface of Mars - फोटो : NASA

विस्तार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने लाल ग्रह की सतह पर चलते हुए नई खोज शुरू कर दी है। रोवर ने अपनी पहली प्रायोगिक मुहिम के तहत 21 फीट (6.5) की दूरी तय की है। मंगल पर उतरने के दो सप्ताह बाद पर्सिवियरेंस रोवर इस ग्रह पर जीवन की संभावना तलाशने के अभियान में जुटा है।

विज्ञापन


कैलिफोर्निया के पासाडेना में नासा के जेट प्रणोदक प्रयोगशाला ने एक संवाददाता सम्म्मेलन में रोवर के चलने की घटना से संबंधित तस्वीरें साझा कीं। यह रोवर करीब 33 मिनट तक बेहद सुगमता के साथ आगे-पीछे चलते दिख रहा है। इसके बाद यह 150 डिग्री का मोड़ लेकर वापस अपनी जगह पर लौट आया।
विज्ञापन


नासा की वरिष्ठ वैज्ञानिक केटी स्टैक मॉर्गन ने इसे एक अहम उपलब्धि बताते हुए कहा कि रोवर को अभी भी कई तकनीकी जांचों से गुजरना पड़ रहा है। लेकिन जैसे ही इसके रबड़ के पहिये घूमने शुरू होंगे, हम खुद को सौभाग्यशाली मान सकते हैं। उम्मीद है कि यह रोवर अगले सप्ताह लाल ग्रह की सतह की कई तस्वीरें भी लेगा। इंजीनियर एनाइस जराफियान ने कहा, रोवर के चलने और उसके पहियों के निशान देखकर मैं बहुत खुश हूं क्योंकि अभियान में यह बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'हम जल्द लंबी ड्राइव पर निकलेंगे'
कैलिफोर्निया के पासाडेना में नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला में रोवर की गतिशीलता का परीक्षण करने वाली इंजीनियर एनाइस जराफियान ने बताया कि यह मिशन हमारी टीम के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही हम लंबी ड्राइव पर निकलने वाले हैं, यह तो अभी शुरुआत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed