{"_id":"62ce72085be9b62f86448c2d","slug":"nasa-james-webb-telescope-detects-water-on-distant-planet","type":"story","status":"publish","title_hn":"James Webb Telescope: सुदूर ग्रह में मिले पानी, बादल व धुंध के संकेत, नासा की टेलीस्कोप ने लगाया पता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
James Webb Telescope: सुदूर ग्रह में मिले पानी, बादल व धुंध के संकेत, नासा की टेलीस्कोप ने लगाया पता
Wed, 13 Jul 2022 12:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:49 PM IST
सार
नासा के अनुसार इस सुदूर ग्रह के वातावरण का वेब टेलीस्कोप ने विश्लेषण किया है। इससे टेलीस्कोप की अभूतपूर्व क्षमता का भी पता लगा है।
विज्ञापन
james webb space telescope
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पृथ्वी के परे जीवन की तलाश में नासा समेत दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियां लंबे से जुटी हैं। इस दिशा में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (James Webb Space Telescope) ने एक हजार प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक विशाल ग्रह पर पानी, बादल और धुंध का पता लगाया है। इस ग्रह के वातावरण में गर्म गैस छाई है। यह ग्रह सूर्य जैसे ग्रह की परिक्रमा कर रहा है।
विज्ञापन
नासा के अनुसार इस ग्रह डब्ल्यूएएसपी-96 b के वातावरण का वेब टेलीस्कोप ने विश्लेषण किया है। इससे टेलीस्कोप की अभूतपूर्व क्षमता का भी पता लगा है। यह अपने तरह का अब तक का सबसे विस्तृत विवरण है। WASP-96 b ग्रह आकाशगंगा में मौजूद 5,000 से अधिक ग्रहों में से एक है।
विज्ञापन
नासा ने बुधवार को बताया कि यह ग्रह मोटे तौर पर दक्षिणी-आकाश नक्षत्र फीनिक्स से लगभग 1,150 प्रकाश-वर्ष दूर स्थित है। यहां विशाल मात्रा में गैस है। इसका वजन द्रव्यमान बृहस्पति के आधे से कम है और इसका व्यास बृहस्पति से 1.2 गुना अधिक है। नासा ने बताया कि यह ग्रह हमारे सूर्य की परिक्रमा करने वाले किसी भी ग्रह की तुलना में बहुत अधिक उभरा हुआ है। उसका तापमान 538 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। यानी यह काफी गर्म है।
विज्ञापन
टेलीस्कोप दिखा रहा अंतरिक्ष के रंगीन नजारे
दरअसल, जेम्स वेब टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष के ऐसे नजारे दिखाने शुरू कर दिए हैं, जो पहले कभी इतनी स्पष्टता के साथ नहीं देखे गए। अंतरिक्ष की फोटो के बाद मंगलवार को नासा ने जेम्स वेब टेलीस्कोप ने ऐसी तस्वीरें जारी की जो अद्भुत है। इसमें अंतरिक्ष के तारे बेहद चमकते हुए दिख रहे हैं और इनके साथ भूरे-लाल-पीले रंग के बादलों का पहाड़ और घाटियां हैं।
कैरीना नेबुला की पहली बार इतनी साफ तस्वीरें मिलीं
दरअसल उक्त नजारा कैरीना नेबुला (Carina Nebula) का है। पहले भी इसकी तस्वीरें मिली थीं, लेकिन पहली बार इतनी स्पष्ट तस्वीर मिली है। किसी तारे के निर्माण से संबंधित हिस्सों की तस्वीरें नहीं मिल पाती, लेकिन पहली बार जेम्स वेब टेलीस्कोप ने बेहद बारीक वस्तुओं की भी तस्वीर ली है।
जेम्स वेब टेलीस्कोप की बड़ी छलांग
इससे पहले हबल स्पेस टेलीस्कोप ने बीते दो दशकों में कई ग्रहों के वायुमंडल का विश्लेषण किया था। इसने 2013 में अंतरिक्ष में पानी की पहली स्पष्ट पहचान की थी, लेकिन जेम्स वेब टेलीस्कोप ने पृथ्वी से परे संभावित रहने योग्य ग्रहों का पता लगाने की दिशा में बड़ी छलांग लगाई है।