{"_id":"5ecbdfee8ebc3e90a074fb25","slug":"nasa-astronauts-to-go-international-space-station-with-capsule-launch-made-by-spacex","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेसएक्स के रेट्रो स्टाइल वाले कैप्सूल से स्पेस स्टेशन जाएंगे नासा के अंतरिक्षयात्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्पेसएक्स के रेट्रो स्टाइल वाले कैप्सूल से स्पेस स्टेशन जाएंगे नासा के अंतरिक्षयात्री
Mon, 25 May 2020 08:40 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 25 May 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
ड्रैगन क्रू कैप्सूल
- फोटो : विकीमीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने अंतरिक्षयात्रियों को कैप्सूल से अंतरिक्ष में भेजने जा रही है। नासा इसके लिए काफी पहले इस्तेमाल किए जाने वाले कैप्सूल तकनीक का प्रयोग करेगी। हालांकि, यह कैप्सूल सच में बीते जमाने का नहीं है बल्कि यह सिर्फ देखने में पुराने कैप्सूल जैसा है। इसे एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने तैयार किया है। इसका इसका नाम ड्रैगन क्रू कैप्सूल ( Dragon Crew Capsule ) है।
विज्ञापन
यह देखने में पूरी तरह से नासा के पुराने अपोलो स्पेसक्राफ्ट की तरह लगता है। ड्रैगन की स्पष्ट लाइनें, मिनिमलिस्ट डिजाइन और झंझट वाले स्विच और नॉब के स्थान पर टचस्क्रीन पैनल देख कर स्पेस शटल को भी बीते जमाने का लगने लगता है। स्पेसएक्स बुधवार को नासा के डग हर्ली और बॉब बेंकन को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च करेगी। ऐसा करने वाली स्पेसएक्स पहली निजी कंपनी होगी।
विज्ञापन
साल 2011 में अटलांटिस स्पेस शटल प्रोग्राम बंद होने से लॉन्चिंग फ्लोरिडा से की जाएगी। यहां से पहली बार अंतरिक्षयात्रियों को स्पेस के लिए लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इस मिशन में साल 1975 के अपोलो-सोयुज मिशन के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को ऑर्बिट में ले जाने के लिए पहली बार पूरी तरह से अमेरिका में बने कैप्सूल का इस्तेमाल किया जाएगा। यह कैप्सूल स्पेसएक्स के फॉल्कन-9 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि, रूस में बने सोयुज कैप्सूल का 50 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस्तेमाल हो रहा है और नासा के अंतरिक्षयात्री इनकी सहायता से स्पेस स्टेशन जाते रहे हैं। स्पेसएक्स के मिशन निदेशक बेंजी रीड ने इस संबंध में कहा, 'हम केवल यह नहीं चाहते कि बाकी आधुनिक स्पेसक्राफ्ट की तरह यह सुरक्षित और भरोसेमंद हो बल्कि हम यह भी चाहते हैं कि यह बेहतरीन और खूबसूरत दिखे।'