{"_id":"5eb20b9a8ebc3e909c3bdfa3","slug":"nasa-astronaut-sunita-williams-asked-indian-students-stuck-in-us-to-stay-home-reflect-and-be-part-of-something-bigger","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनीता विलियम्स ने भारतीय छात्रों से कहा, घर में रहकर समाज को सार्थक योगदान देने पर करें विचार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सुनीता विलियम्स ने भारतीय छात्रों से कहा, घर में रहकर समाज को सार्थक योगदान देने पर करें विचार
Wed, 06 May 2020 06:28 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 06 May 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
सुनीता विलियम्स
- फोटो : social media
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने वैश्विक यात्रा प्रतिबंधों के चलते अमेरिका में फंसे भारतीय छात्रों को इस अवसर का इस्तेमाल यह सोचने के लिए करने को कहा कि वे समाज के लिए सार्थक व सकारात्मक योगदान कैसे दे सकते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक संवाद में उन्होंने भारतीय छात्रों के अनुभव की तुलना एक अंतरिक्षयान के अंतरिक्ष में होने से की ‘जहां आप बाहर नहीं निकल पाते, आपको अपने परिवार एवं दोस्तों को देखने और उन्हें गले लगाने को नहीं मिलता है।’ विलियम्स ने ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ पर विचार करने के उद्देश्य से प्रोत्साहित करने के लिए अंतरिक्ष में चक्कर काटने के अपने 322 दिनों का जिक्र किया और कहा, एकांतवास हमें एक ऐसा समय देता है जहां हम यह सोच सकते हैं और दिखा सकते हैं कि आप समाज में सक्रिय, सकारात्मक और सार्थक योगदान कैसे दे सकते हैं।
विज्ञापन