फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mystery hungarian ceo Cristiana Barsony her name linked in Lebanon Pagers attacks

रहस्यमयी बिजनेस वूमेन क्रिस्टियाना: हिज्बुल्ला को पेजर सप्लाई करने का आरोप, पूर्व प्रेमी ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 21 Sep 2024 06:02 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 06:02 PM IST
सार

Cristiana Barsony-Arcidiacono: पिछले दिनों लेबनान में हुए पेजर अटैक में एक 49 साल की इटालियन-हंगेरियन महिला का नाम सामने आया है। इस पर आरोप है कि उनकी कंपनी BAC ने ये पेजर बनाए थे। 

विज्ञापन
Mystery hungarian ceo Cristiana Barsony her name linked in Lebanon Pagers attacks
क्रिस्टियाना बार्सोनी आर्किडियाकोनो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वो सात भाषाएं बोलती है, उसने पार्टिकल फिजिक्स में पीएचडी कर रखी है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में उसका एक शानदार अपार्टमेंट है। जिसकी दीवारों पर नग्न पेस्टल पेंटिंग्स भी बनी हुई हैं।  पहली नजर में यह किसी हॉलीवुड फिल्म के जासूस का परिचय लगता है। हम बात कर रहे हैं रहस्यमयी बिजनेस वूमेन क्रिस्टीना बार्सोनी की। जिनका नाम हाल ही में लेबनान में हुए पेजर और वॉकी-टॉकी विस्फोट से जोड़ा जा रहा है। इस घटनाक्रम में उनकी भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। 
विज्ञापन


अफ्रीका और यूरोप में मानवीय कार्य के लिए जानी जाने वालीं 49 साल की बिजनेस वूमेन क्रिस्टियाना बार्सोनी  इटेलियन-हंगेरियन सीईओ और हंगरी स्थित बीएसी कंसल्टिंग की  मालिक हैं। उन पर लेबनान में फटने वाले पेजर्स की सप्लाई का आरोप लग रहा है। हालांकि वे इन आरोपों से इनकार कर रही हैं। इस हफ्ते लेबनान में हुए इन विस्फोटों में करीब 12 लोगों की मौत हो गई थी और 2000 हजार से अधिक लोग घायल हुए थे।  
विज्ञापन


विस्फोट की घटना के बाद अब यह खुलासा हुआ है कि उसकी कंपनी बीएसी कंसल्टिंग ने पेजर के डिजाइन का लाइसेंस ताइवानी निर्माता गोल्ड अपोलो से लिया था। हालांकि इस महिला का कहना है कि, ये पेजर्स मैंने नहीं बनाए हैं। मंगलवार और बुधवार को लेबनान में हुए पेजर और वॉकी-टॉकी हमलों के बाद से क्रिस्टियाना बार्सोनी किसी भी सार्वजनिक जगह पर नहीं देखी गई हैं। हिज्बुल्ला और लेबनानी सरकार ने इन घटनाओं के लिए इस्राइल को दोषी ठहराया है। जिसकी न तो इस्राइल ने पुष्टि की है और न ही खंडन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की ओर से आया अहम बयान 
इस मामले में क्रिस्टियाना की मां का भी एक अहम बयान सामने आया है। उनका दावा है कि, बार्सोनी को पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। जिसके बाद हंगरी की सीक्रेट सर्विस ने उन्हें किसी से भी बात ना करने की सलाह दी है। उनकी मां का कहना है कि, उनकी बेटी पेजर्स को विस्फोटक उपकरणों में बदलने की घातक साजिश में शामिल नहीं है। वह सिर्फ एक एजेंट है। ये वस्तुएं बुडापेस्ट से नहीं भेजी गई हैं और ना ही उनका निर्माण हंगरी में किया गया है। 

कौन है क्रिस्टियाना बार्सोनी? 
क्रिस्टियाना बार्सोनी आर्किडियाकोनो का नाम बुडापेस्ट स्थित फर्म बीएसी कंसल्टिंग के सीईओ के रूप में सूचीबद्ध है। उन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से भौतिकी में पीएचडी की है। उनके शोध का टॉपिक पॉज़िट्रॉन पर केंद्रित था। उनकी थीसिस यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। हालाँकि उन्होंने पढ़ाई के बाद वैज्ञानिक करियर को नहीं चुना। 

यूसीएल में उनके एक प्रोफेसर का दावा है कि, उन्होंने तब से कोई वैज्ञानिक कार्य नहीं किया था। बार्सोनी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज से राजनीति और विकास में पीजी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूरोप, अफ्रीका और मध्य पूर्व में एनजीओ प्रोजेक्ट में कई नौकरियां भी की हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्रिस्टियाना बार्सोनी की एक सहपाठी ने बताया कि वह पूर्वी सिसिली में स्थित कैटेनिया के पास सांता वेनेरिना की रहने वाली हैं। उन्होंने उसे काफी रिजर्व नेचर की लड़की बताया है।

लेबनान पेजर धमाके के बाद से लापता है क्रिस्टियाना
पिछले कुछ दिनों से क्रिस्टियाना सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाई दी हैं। पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने भी काफी दिनों से उन्हें नहीं देखा है। बुडापेस्ट की एक आलीशान पुरानी इमारत में उसका फ्लैट हैं। जिसकी दीवारों पर लाल और नारंगी रंग के पेस्टल रंगों में नग्न लोगों की पेंटिंग्स बनी हुई हैं। शुरुआत में उनके घर के अंदर का दरवाजा खुला हुआ था, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। पिछले दो सालों से इस इमारत में रह रही एक महिला ने बताया कि जब वह यहां रहने आई थी, तब बार्सोनी पहले से ही रह रही थीं। वह बेहद ही मिलनसार महिला हैं। 

परिचितों और पूर्व सहयोगियों के बीच उनकी छवि एक प्रभावशाली और सहज महिला के तौर पर है। पिछले कुछ उसने कई छोटी-छोटी नौकरियां की हैं। इस दौरान उन्होंने कई देशों का दौरा भी किया है। उनके एक जानने वाले ने बताया कि, वह इन दिनों नौकरी खोज रही थीं।

 
 क्रिस्टियाना के पूर्व प्रेमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
लेबनान की घटना के बाद क्रिस्टियाना का एक पूर्व प्रेमी भी सामने आया है। जिसने बताया कि, उसकी कंपनी की गतिविधियां बेहद ही 'रहस्यमयी' थीं। क्रिस्टियाना बार्सोनी ने मई 2022 में उल्टे क्रम में अपने नाम के पहले अक्षर को जोड़कर कंपनी की खोली थी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया है कि, बुडापेस्ट स्थित ये फर्म मोसाद की शेल कंपनियों के एक जटिल जाल का हिस्सा थी। पूर्व प्रेमी ने आगे बताया कि वह अपने व्यावसायिक मामलों के बारे में बहुत कम बात करती थीं। जब भी मैंने उनसे पूछा कि उनका व्यवसाय क्या है? तो उन्होंने कभी नहीं बताया कि वह क्या कर रही हैं। वह सिर्फ इतना कहती थीं कि, हमेशा की तरह बिजनेस कर रही हूं, यह हमेशा थोड़ा रहस्यमयी होता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed