फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mysterious Viral Fever reported from Pakistan Karachi infected show symptoms of Dengue but test reports negative know what experts say news and updates

पाकिस्तान: कराची में फैला रहस्यमयी वायरल बुखार, डेंगू जैसे लक्षण पर रिपोर्ट निगेटिव, जानें क्या बोले एक्सपर्ट्स

Sat, 13 Nov 2021 09:38 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 13 Nov 2021 09:38 AM IST
सार

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, कई लोगों में इस बुखार के बाद प्लेटलेट्स भी कम होती दर्ज की गईं। ये डेंगू होने के सबसे बड़े लक्षण है। लेकिन इसके बावजूद जब मरीजों का डेंगू का टेस्ट किया गया, तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव मिल रही है। 

विज्ञापन
Mysterious Viral Fever reported from Pakistan Karachi infected show symptoms of Dengue but test reports negative know what experts say news and updates
पाकिस्तान के कराची में रहस्यमयी बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के व्यापारिक केंद्र के तौर पर मशहूर कराची में आज कल एक रहस्यमयी वायरल बुखार का डर फैला हुआ है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों में लोगों को अचानक बीमार पड़ते देखा जा रहा है। उनमें लक्षण काफी हद तक डेंगू के हैं, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट में डेंगू नहीं पाया जा रहा है। इससे अब कराची का स्वास्थ्य विभाग भी काफी चिंतित है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, कई लोगों में इस बुखार के बाद प्लेटलेट्स भी कम होती दर्ज की गईं। ये डेंगू होने के सबसे बड़े लक्षण है। लेकिन इसके बावजूद जब मरीजों का डेंगू का टेस्ट किया गया, तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव मिल रही है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की डाउ यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के प्रोफेसर सईद खान का कहना है कि पिछले दो हफ्तों से हमें लगातार वायरल बुखार के केस मिल रहे हैं। इसमें लोगों के प्लेटलेट्स और व्हाइट ब्लड सेल्स (डब्ल्यूबीसी) दोनों को ही गिरते देखा जा सकता है। इसके अलावा लोगों में लक्षण भी डेंगू के ही दिख रहे हैं, लेकिन जब इन लोगों का एनएस1 एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है तो रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी एक्सपर्ट्स का कहना है कि कराची में डेंगू वायरस जैसा कोई रोगाणु फैल रहा है। इसमें लक्षण और इससे होने वाले बुखार का इलाज भी डेंगू के प्रोटोकॉल से ही किया जा रहा है, लेकिन अब तक किए गए टेस्ट्स में यह डेंगू नहीं पाया गया है। पाकिस्तान में डेंगू और इस नए बुखार की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बोझ बढ़ा है। लोग प्लेटलेट्स जुटाने के लिए अब अस्पताल और ब्लड बैंक्स के बाहर जुटने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed