फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   mysterious monolith disappeared in Utah in USA and another one is found in Romania

'रहस्यमयी खंभा': अमेरिका के यूटा में दिखने के बाद अचानक गायब हुआ, अब रोमानिया में दूसरा मिला 

Wed, 02 Dec 2020 09:57 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 02 Dec 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
mysterious monolith disappeared in Utah in USA and another one is found in Romania
रहस्यमयी पत्थर का खंबा - फोटो : social media

अमेरिका के यूटा के दूरस्थ दक्षिणपूर्वी रेगिस्तान में दो हफ्ते पहले एक रहस्यमयी धातु का खंभा दिखा था, जो बाद में अचानक गायब हो गया था। अब इसी तरह का एक और खंभा रोमानिया के एक किले में पाया गया है, जो काफी चर्चा का विषय बन चुका है। अमेरिका में स्टेट क्रू को हेलिकॉप्टर से ये खंभा दिखा था।

विज्ञापन


धातु का है खंभा
रोमानिया में मिला दूसरे धातु का खंभा संयोग से, एक लोकप्रिय रोमानियाई पुरातात्विक स्थल, पेट्रॉडवा डेशियन किले से कुछ दूरी पर ही था। ये रहस्यमयी खंभा अचानक दिखाई दिया है, जिसके बाद से लोगों के मन में इसके बारे में जानकारी जुटाने की ललक और बढ़ गई है। 
विज्ञापन


कुछ को कलाकारी तो कुछ को एलियन लगा
रोमानिया से पहले यह खंभा अमेरिका के यूटा में दिखाई दिया। इस तरह के रहस्यमयी खंभा दिखने के बाद लोगों ने इसके पीछे अटकलें लगानी शुरू की दीं। कुछ लोगों का कहना है कि यह किसी कलाकार का काम है तो कुछ लोगों ने इसे एलियंस से जोड़ दिया। अमेरिका में मिले खंभे की ज्यादा जानकारी जुटाने से पहले ही यह खंभा वहां से गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया के दूसरे हिस्से में 24 घंटे के अंदर नजर आया ये खंभा कांच जैसा लग रहा है। इस पर ग्रैफिटी भी बनाई गई है।

मशहूर कलाकार जॉन मैकक्रैकन का कमाल!
कुछ लोगों ने इसे मशहूर कलाकार जॉन मैकक्रैकन से जोड़ दिया। लोगों ने दावा किया कि यह खंभा मशहूर कलाकार जॉन मैकक्रैकन ने लगाया है। जॉन की मौत 2002 में हो चुकी है और उनके बेटे के मुताबिक साल 2002 में जॉन अपने बेटे से कहकर गए थे कि वह अपनी कलाकृतियां दूरस्थ क्षेत्रों में छोड़ना चाहते हैं, जहां उन्हें बाद में खोजा जाए।


रोमानिया का खंभा 13 फीट लंबा
रोमानिया के किले पर जो खंभा मिला है, उसकी लंबाई 13 फीट है। रोमानिया में मिला खंभा एक लोकप्रिय रोमानियाई पुरातात्विक स्थल, पेट्रॉडवा डेशियन किले से कुछ दूरी पर है।  ये जगह देश का आर्कियोलॉजिकल लैंडमार्क माना जाता है। रोमानिया के संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि अभी तक इस खंभे के मालिक की कोई जानकारी नहीं मिली है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed