{"_id":"63f2fa24ffe73fd3c80b5e98","slug":"mysterious-balloon-seen-again-in-america-air-space-usa-china-tension-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balloon: अमेरिका के आसमान में फिर दिखा 'जासूसी गुब्बारा', हवाई उड़ानों के लिए बना खतरा!","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Balloon: अमेरिका के आसमान में फिर दिखा 'जासूसी गुब्बारा', हवाई उड़ानों के लिए बना खतरा!
Mon, 20 Feb 2023 10:20 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 20 Feb 2023 10:20 AM IST
सार
जिस इलाके में यह विशाल गुब्बारा देखा गया है, उस क्षेत्र में कई कमर्शियल फ्लाइट्स उड़ रही हैं। ऐसे में यह गुब्बारा इन हवाई उड़ानों के लिए खतरा बना हुआ है। यह गुब्बारा 40 हजार से 50 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा है।
विज्ञापन
Chinese spy balloon
- फोटो : Agency
विस्तार
अमेरिका के आसमान में फिर से एक जासूसी गुब्बारा दिखाई दिया है। खबर के अनुसार, यह गुब्बारा हवाई राज्य के होनुलुलु प्रांत के पूर्वी इलाके में देखा गया है। गौरतलब है कि जिस इलाके में यह विशाल गुब्बारा देखा गया है, उस क्षेत्र में कई कमर्शियल फ्लाइट्स उड़ रही हैं। ऐसे में यह गुब्बारा इन हवाई उड़ानों के लिए खतरा बना हुआ है। यह गुब्बारा 40 हजार से 50 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा है। कमर्शियल फ्लाइट्स के कई पायलटों द्वारा इस विशाल गुब्बारे को देखा गया है।
विज्ञापन
अभी तक यह साफ नहीं है कि यह गुब्बारा कहां से आया है और इससे लोगों को कोई खतरा तो नहीं है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में अमेरिकी सेना द्वारा ऐसे ही कई रहस्यमयी गुब्बारों को निशाना बनाकर गिराया गया है। हाल ही में अमेरिकी वायुसेना ने चीन के जासूसी गुब्बारे को भी निशाना बनाया था। इसके चलते दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने अपना चीन का दौरा रद्द कर दिया था। वहीं चीन ने इसे मौसम की जानकारी लेने वाला गुब्बारा बताया था और अमेरिका पर बेवजह इसे तूल देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
वहीं अमेरिका ने चीन पर गुब्बारे की मदद से जासूसी करने का आरोप लगाया था। अमेरिका ने दावा किया था कि जिस गुब्बारे को निशाना बनाकर गिराया गया था, उसमें जासूसी उपकरण लगे हुए थे। हाल ही में अमेरिका ने चीन के इस कथित जासूसी गुब्बारे को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया है। इसमें लगे सेंसर और अन्य मलबे की अब अमेरिका द्वारा जांच की जाएगी।
विज्ञापन