फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar wrote to Government of India requesting handing over eight policemen who fled to Mizoram

म्यांमार ने लिखा पत्र: मिजोरम भागे पुलिसकर्मियों को सौंपने की मांग

Sun, 07 Mar 2021 05:13 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, आइजोल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 07 Mar 2021 05:13 AM IST
विज्ञापन
Myanmar wrote to Government of India requesting handing over eight policemen who fled to Mizoram
म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद आठ पुलिसकर्मी भागकर पहुंचे भारत - फोटो : सोशल मीडिया

म्यांमार ने मिजोरम प्रशासन से उन आठ पुलिसकर्मियों को वापस भेजने का अनुरोध किया है जो पिछले महीने पड़ोसी देश में सैन्य तख्तापलट के बाद शरण लेने के लिए पूर्वोत्तर राज्य में आ गए थे। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि म्यांमार के साथ मिजोरम की 510 किलोमीटर लंबी सीमा है। यहां सशस्त्र बलों द्वारा एक साल के लिए आपातकाल की घोषणा के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। 
विज्ञापन


चंपाई की जिला उपायुक्त मारिया सी टी जुआली ने कहा कि म्यांमार के फलाम जिले में उनके समकक्ष ने आठ पुलिसकर्मियों को सौंपने की मांग की है जो भारत आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुआली ने शनिवार को कहा, 'मुझे म्यांमार के फलाम जिले के उपायुक्त का एक पत्र मिला है, जिसमें मित्रतापूर्ण सद्भाव के तौर पर आठ पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेने और म्यांमार को सौंपने का अनुरोध किया गया है।’


पत्र में यह भी कहा गया है कि म्यांमार के आठ पुलिसकर्मी भारत चले गए हैं। इससे पहले राज्य के गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा था कि म्यांमार में सैन्य तख्तापलट की घटना के बाद से वहां के 16 नागरिकों ने भारतीय सीमा पार करके मिजोरम में शरण ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed