फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar starts confirming Rohingyas eligible for return with first list of 180,000 refugees, News in Hindi

Bangladesh: 1.8 लाख रोहिंग्यायों को वापस लेगा म्यांमार, बांग्लादेश ने कहा- संकट समाधान की दिशा में बड़ा कदम

Fri, 04 Apr 2025 11:43 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 04 Apr 2025 11:43 PM IST
सार

म्यांमार सरकार ने बांग्लादेश में रह रहे आठ लाख रोहिंग्या शरणार्थियों में से 1.8 लाख लोगों को वापस लेने की पुष्टि कर दी है। यह जानकारी म्यांमार के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री यू थान श्वे ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार के उच्च प्रतिनिधि खलीलुर रहमान को दी। यह मुलाकात थाईलैंड के बैंकॉक में हुई 6वें बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान हुई।

विज्ञापन
Myanmar starts confirming Rohingyas eligible for return with first list of 180,000 refugees, News in Hindi
1.8 लाख रोहिंग्यायों को वापस लेगा म्यांमार - फोटो : ANI

विस्तार

म्यांमार ने बांग्लादेश में शरण लिए 8 लाख रोहिंग्या मुसलमानों की सूची में से 1.8 लाख शरणार्थियों को वापसी के योग्य माना है। यह जानकारी शुक्रवार को बैंकॉक में हुए छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान म्यांमार के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री यू थान श्यो और बांग्लादेश के प्रधान सलाहकार के प्रतिनिधि खालिलुर रहमान के बीच हुई बैठक में सामने आई। बांग्लादेश ने 2018 से 2020 के बीच छह चरणों में म्यांमार को आठ लाख रोहिंग्या शरणार्थियों की सूची सौंपी थी। इसमें से अब 1.8 लाख लोगों को म्यांमार लौटने के लिए उपयुक्त माना गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US Stock Market Crash: चीन की जवाबी कार्रवाई, सहमे शेयर बाजार; बड़ी गिरावट से बेपरवाह ट्रंप गोल्फ कोर्स पहुंचे
विज्ञापन


5.5 लाख शरणार्थियों का होगा सत्यापन शीघ्र
म्यांमार ने अब तक 70,000 रोहिंग्याओं के फोटो और नामों की अतिरिक्त जांच शेष बताई है, जबकि शेष 5.5 लाख शरणार्थियों का सत्यापन शीघ्र किया जाएगा। बांग्लादेश के प्रधान सलाहकार कार्यालय ने इसे रोहिंग्या संकट के दीर्घकालिक समाधान की दिशा में अहम प्रगति बताया। यह पहली बार है जब म्यांमार ने इतने बड़े पैमाने पर रोहिंग्या की वापसी की पुष्टि की है, जिससे लंबे समय से चले आ रहे संकट के समाधान की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यापन प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी- म्यांमार के विदेश मंत्री
म्यांमार के विदेश मंत्री ने कहा कि शेष सत्यापन प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी। बांग्लादेश ने रोहिंग्याओं की सुरक्षित और स्वैच्छिक वापसी के लिए म्यांमार पर दबाव बनाए रखने की मांग की है। 2017 में म्यांमार सेना के अत्याचारों के बाद करीब 10 लाख रोहिंग्या बांग्लादेश में शरण लेने को मजबूर हुए थे। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से लगातार दबाव के बावजूद अब तक इनकी वापसी की प्रक्रिया ठप पड़ी थी।

यह भी पढ़ें - Missile Test: DRDO ने मध्यम दूरी की मिसाइल MRSAM का सफल परीक्षण किया, भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत; जानें खासियत

बांग्लादेश ने 2025-26 के लिए शुरू किया जेआरपी
बांग्लादेश सरकार की अगुवाई में 2025-26 के लिए ज्वाइंट रिस्पॉन्स प्लान (जेआरपी) भी शुरू किया गया है, जिसमें रोहिंग्या और स्थानीय समुदायों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक समाधान पर जोर दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र और उसके साझेदार संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे इस मानवीय संकट में अपना समर्थन जारी रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed