फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar military government will start court hearing on Aung Suu Kyi from next week

म्यांमार : सैन्य सरकार अगले सप्ताह से शुरू करेगी सूकी पर कोर्ट कार्रवाई

Wed, 09 Jun 2021 01:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नेपीता।
एजेंसी, नेपीता। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 09 Jun 2021 01:13 AM IST
सार

म्यांमार की सैन्य सरकार के अनुसार सूकी पांच मामलों में आरोपी हैं। अब सोमवार और मंगलवार को उन पर अदालत में सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Myanmar military government will start court hearing on Aung Suu Kyi from next week
आंग सान सू ची - फोटो : social media

विस्तार

म्यांमार की सैन्य सरकार अपदस्थ नेता आंग सान सूकी के खिलाफ अगले सप्ताह सोमवार को अदालत में अपना मामला पेश करेगी। सूकी के वकीलों ने इस बारे में बताया। सूकी पर पांच आरोपों में सुनवाई हो रही है। सरकारी अभियोजकों को राजधानी नेपीता की अदालत में 28 जून तक अपना पक्ष रखना होगा। इसके बाद सूकी की ओर से बचाव पक्ष को 26 जुलाई को अपना पक्ष रखना होगा।

विज्ञापन


सूकी और दो अन्य व्यक्तियों अपदस्थ राष्ट्रपति विन मिंट व नेपीता के पूर्व मेयर म्यो आंग के लिए प्रक्रियात्मक सुनवाई के बाद वकील खिन माउंग जॉ ने बताया कि हर सप्ताह सोमवार और मंगलवार को अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन


बता दें कि सेना ने फरवरी में निर्वाचित सरकार का तख्तापलट कर सूकी को गिरफ्तार किया था। तख्तापलट के खिलाफ जनविरोध मजबूत बना रहा और हाल के महीने में इसने सशस्त्र विद्रोह का रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूकी के समर्थकों का आरोप है कि उनकी नेता के खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित, उनकी नीतियों को गलत ठहराने के लिए और तख्तापलट को सही साबित करने के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed